फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar Navodaya Vidyalaya

सिद्धार्थनगर : 11 केंद्रों पर 29 को होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Tue, 25 Apr 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 25 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar Navodaya Vidyalaya
सिद्धार्थनगर। नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 29 अप्रैल को परीक्षा होगी। इसके लिए जाने में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 5499 बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा के संबंध में 26 अप्रैल संबंधित केंद्र के प्रधानाचार्यों की बैठक होगी। हर केंद्र पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा और हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए हर वर्ष परीक्षा कराई जाती है। कक्षा छह में दाखिला के लिए कक्षा पांच की परीक्षा देने वाले बच्चे आवेदन करते हैं। इस बार 29 अप्रैल को परीक्षा की तिथि तय की गई है। इस परीक्षा में 5499 बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा और परीक्षा नकलविहीन संपन्न हो इसके लिए केंद्र पर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। जिले में 11 केंद्रों पर परीक्षा होनी है। परीक्षा के संबंध में 26 अप्रैल को संबंधित परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों की बैठक होगी। इसमें परीक्षा से जुड़े अन्य दिशा-निर्देश उन्हें दिए जाएंगे। परीक्षा के संबंध में कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। बैठक होने के बाद अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायन मौर्य ने बताया कि जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी पूरी हो गई है। परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा, यहां बैठेंगे इतने बच्चे
माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज इटवा, रइस अहम इंटर कॉलेज इटवा, किसान इंटर कॉलेज सिकटा,शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई, बाबा हरिदास इंटर कॉलेज हनुमानगढ़ी उसका बाजार, पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज, रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी, विकास इंटर कॉलेज खेसरहा, कल्पनाथ सिंह कन्या इंटर कॉलेज लोटन परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed