फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   siddharthnagar defeated gonda

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर ने गोंडा को एक विकेट से हराया

Tue, 17 Oct 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 17 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
siddharthnagar defeated gonda
युवा पेज के लिए
विज्ञापन




फोटो-



जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता, मैन ऑफ द मैच बने प्रेम
संवाद न्यूज एजेंसी



सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। पांचवें दिन सोमवार को लीग मैच में गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन गोंडा को एक विकेट से हरा दिया। सिद्धार्थनगर के प्रेम ने चार विकेट लेकर 28.3 ओवर में 125 रनों पर गोंडा को ऑलआउट कर दिया। मैन ऑफ द मैच प्रेम को दिया गया।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन गाेंडा की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में से 28.3 ओवर में 125 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें करण चौधरी ने 25 रन, अमन शुक्ला ने 14 रन, शिवम शुक्ला ने 17 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी की तरफ से प्रेम ने चार विकेट व मुकुल सेन, आदर्श सिंह व अथर्व त्रिपाठी ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी ने 39.5 ओवर में नौ विकेट गंवाकर मैच को जीत लिया। इसमें विजय कुमार ने 24 रन, स्वर्ण सिंह ने 23 रन, अर्जुन साहनी ने 12 रनों का योगदान दिया। गोंडा की तरफ से सत्यम ने तीन, करन, अमन और अंकुर ने एक-एक विकेट लिए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच विजय कुमार को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान साबिर अंसारी, शफीकुर्रहमान, शमशुद जमा, विवेक त्रिपाठी, बशीर अहमद, मनीष यादव, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, पन्नू सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed