फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   siddharth university Exams from 16th april

सिद्धार्थ विवि : छह जिलों के 1.36 लाख विद्यार्थी कल से देंगे परीक्षा

Thu, 14 Apr 2022 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
siddharth university Exams from 16th april
सिद्धार्थ विवि : छह जिलों के 1.36 लाख विद्यार्थी कल से देंगे परीक्षा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की स्नातक व परास्नातक की वार्षिक परीक्षाएं 16 अप्रैल से से 24 मई तक चलेंगी। विश्वविद्यालय एवं छह जिले के संबद्ध महाविद्यालयों में 210 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां एक लाख 36 हजार 321 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने नकलविहीन परीक्षा कराने की तैयारी की है। बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय व तृतीय वर्ष और एमए व एमकॉम के छात्रों की परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 8 से 11 व दूसरी दो से पांच बजे तक होगी। विवि से संबद्ध सिद्घार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महराजगंज, बलरामपुर व श्रावस्ती जनपद के 265 महाविद्यालयों के छात्रों के लिए 210 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 66347 छात्र व 69974 छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी। इनमें व्यक्तिगत श्रेणी के 6412 छात्र 2801 छात्राएं हैं।
विज्ञापन

नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जिलों में नोडल प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। ऑनलाइन निगरानी के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर राउटर अनिवार्य किया गया है। निगरानी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में बने कंट्रोल रूम से की जाएगी। ऐसे महाविद्यालयों को केंद्र बनाया गया है जहां पर इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 अप्रैल से विवि सहित संबद्ध महाविद्यालयों की परीक्षा शुरू होगी, जो 24 मई तक चलेगी। 210 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर 136321 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए विवि ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। -राकेश कुमार, कुलसचिव, प्रभारी परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed