फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   siddartnagar

पूरे प्रदेश में बूथ मजबूत कर मिशन पूरा करेगी अपना दल एस

Tue, 04 Feb 2020 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
siddartnagar
डुमरियागंज। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
फोटो कैप्सन-04 एसडीएन81पी- हल्लौर में जनसभा को संबोधित करते अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चौधरी।
विज्ञापन

प्रदेश में बूथ को मजबूत करने में जुटेगी पार्टी
विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से जुटे : हेमंत
हल्लौर में में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। अपना दल (एस) की ओर से मंगलवार को हल्लौर में एक जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने कहा है कि अपना दल (एस) पूरे प्रदेश में बूथ मजबूत करने में जुटी है। अगले दो से तीन महीने में गांव-गांव शहर-शहर सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को गतिशील बनाकर आगामी 2020 के चुनाव में सबसे बड़ी ताकत बनकर सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कहा कि आने वाले चुनाव अपना दल (एस) के लिए काफी महत्वपूर्ण है। जिसको फतह करने के लिए और संगठन मजबूत करने के लिए हर बूथ पर 10 यूथ की तैनाती की जा रही है। संगठन के सांसद विधायक और पदाधिकारी चौपाल लगाकर समस्याएं सुन रहे हैं। बताया कि डुमरियागंज विधानसभा में कस्बों और गांव में कार्यालय खोलकर जनता की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही तैयारियों में जुट जाएं। जनसभा से पूर्व जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ हेमंत चौधरी ने फीता काटकर किया। एक दर्जन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल, नवल पटेल, लवकुश चौधरी, शिवम चौधरी, अभय चौधरी, राजकुमार चौधरी, इरफान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed