{"_id":"6612e9eb772f6b63df04abd4","slug":"sick-son-did-not-get-better-after-praying-hence-broke-the-idol-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-115523-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बीमार बेटा मनौती के बाद नहीं हुआ ठीक, इसलिए तोड़ दी मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बीमार बेटा मनौती के बाद नहीं हुआ ठीक, इसलिए तोड़ दी मूर्ति
Mon, 08 Apr 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
शिवमंदिर में मूर्ति व शिवलिंग तोड़ने वाले को पुलिस ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। खेसरहा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के गेंगटा गांव स्थित शिवमंदिर में मूर्ति तोड़ने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। मूर्ति तोड़ने के आरोपी को क्षेत्र के पेड़ारी बुजुर्ग चौराहे से दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक मनौती के बाद भी बीमार बेटे के ठीक नहीं होने से नाराज होकर आरोपी ने शराब की नशे में मूर्ति को तोड़ दिया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि तीन अप्रैल की रात खेसरहा थाना क्षेत्र के गेंगटा गांव में स्थित शिवमंदिर में शिवलिंग सहित अन्य मूर्ति को तोड़ दिया गया था। इस मामले में केस दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थी। मुखबिर की सूचना पर एसओजी प्रभारी शेषनाथ यादव और एसओ रविंद्र कुमार सिंह ने टीम के साथ पेड़ारी बुजुर्ग चौराहे से आरोपी सुनील उर्फ कल्लू निवासी गेंगटा को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पूछताछ में बताया मूर्ति तोड़ने का कारण
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका बेटा काफी दिनों से बीमार रहता था, जिसको ठीक होने के लिए काफी मन्नत मांगी थी। लेकिन बेटा ठीक नहीं हुआ तो विश्वास मंदिर से खत्म हो गया। इन्ही सब बातों को लेकर मंदिर के पुजारी से मेरा विवाद भी रहता था और तीन अप्रैल को 11:30 बजे रात्रि में शराब के नशे में मंदिर के शिवलिंग व मूर्ति तोड़ दी थी।