{"_id":"5f0c53cc8ebc3e637646f8b1","slug":"shivebhakt-siddharthnagar-news-gkp3579498124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरो पर उमड़े शिवभक्त, किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरो पर उमड़े शिवभक्त, किया जलाभिषेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरों पर उमड़े शिवभक्त, किया जलाभिषेक
मास्क और सामाजिक दूरी का भी पालन कराया गया
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरों में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। कई मंदिरों और शिवालयों में सुबह से ही लोग जल लेकर कतार में दिखे। वहीं कई जगह सन्नाटा भी पसरा रहा। कोरोना के इस दौर में भी लोग शिवभक्ति में ओत-प्रोत नजर आए। मंदिरों पर मास्क और सामाजिक दूरी का भी पालन कराया गया।
शहर के सिंहेश्वरी मंदिर पर सुबह ही सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का लोग ही जलाभिषेक करने पहुंचे। वहीं पुराने नौगढ़, शिवपुरि कालोनी, हनुमानगढ़ी आदि मंदिरों पर लोगों ने शिव की आराधना कर जलाभिषेक किया। भनवापुर क्षेत्र में सावन माह के पहले की अपेक्षा दूसरे सोमवार को भीड़ ज्यादा दिखी। सुबह चार बजे से ही काफी संख्या में शिवभक्तों की भीड़ क्षेत्र के प्राचीन शिवलिंग बाबा दुमेश्वरनाथधाम डोमसरा में दिखी। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के डोमसरा, लेडसर नानकार, जहदा मुस्तहकम, केशवाजोत, रमवापुर जगतराम, विशुनपुर हरी, भड़रिया, पिपरा कानूनगो आदि लगभग तीन दर्जन से अधिक गांवों में भी लोगों ने भगवान शिव की आराधना कर जलाभिषेक किया। बांसी, डुमरियागंज, शोहरतगढ़, बर्डपुर, उसका, जोगिया प्रतिनिधि के अनुसार शिवमंदिरों में जलाभिषेक कर पूजन किया गया। इटवा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में सावन के दूसरे सोमवार को कटेश्वरनाथ स्थित शिवालय में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। सकतपुर, इटवा बन सहित दर्जनों शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही। सबसे अधिक भीड़ कटेश्वरनाथ स्थित शिवालय में दिखी। सुबह से ही लोग हर-हर महादेव का नारे लगाते हुए घरों से निकल पड़े। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इटवा थाने की पुलिस मौजूद रही। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की देखरेख के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भी मौके पर तैनात रही। त्रिलोकपुर क्षेत्र के अहिरौली पड़री के पड़ेश्वर नाथ मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिर पर पुलिस टीम मुस्तैद रही। मंदिर के प्रबंधक बब्लू गिरी, राज किशोर तिवारी, शिवजी तिवारी, संदीप यादव, किंकर यादव आदि मौजूद रहें ।