फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Shikshamitra who refused to tie Kalava removed, notice to headmistress

Siddharthnagar News: कलावा बांधने से मना करने वाला शिक्षामित्र हटा, प्रधानाध्यापिका को नोटिस

Tue, 13 Feb 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 13 Feb 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Shikshamitra who refused to tie Kalava removed, notice to headmistress
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय घरुआर में छात्र-छात्राओं को कलावा बांधने और चंदन लगाने से रोकने के मामले में बीईओ ने मंगलवार को कार्रवाई की है। आरोपी शिक्षामित्र को हटाकर दूसरे विद्यालय में तैनात कर दिया गया है। जबकि प्रधानाध्यापिका व शिक्षामित्र को बीएसए ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है और एक सप्ताह में साक्ष्य सहित जवाब मांगा है। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय घरुआर में 10 फरवरी को कक्षा चार में अध्यनरत एक छात्रा के अभिभावक ने आरोप लगाया कि विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्र चन्द्रप्रकाश की ओर से उनकी पुत्री को कलावा बांधने, टीका लगाने व पूजा पाठ करने से मना किया जा रहा है। इसके अलावा एक दूसरी छात्रा ने आरोप लगाया कि विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका खान शमसुन्निशा विद्यालय के ऑफिस में ही नमाज पढ़ती हैं। इस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके साथ ही अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बीईओ बढऩी व बीईओ डुमरियागंज की संयुक्त टीम जांच के लिए नियुक्त किया। जांच करके रिपोर्ट मांगा था। जांच रिपोर्ट में शिकायत सही मिलने के बाद बीएस ने शिक्षामित्र चन्द्रप्रकाश को प्राथमिक विद्यालय टीकर स्थानांतरित कर दिया। इसके प्रधानाध्यापिका व शिक्षामित्र को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में जवाब मांगा है।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार

जांच के दौरान आरोप के सही पाए जाने के बाद बीएसए ने दोनों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है व एक सप्ताह में उसका जवाब मांगा है। इसके अलावा आरोपी शिक्षामित्र को विद्यालय से हटाकर दूसरे विद्यालय में नियुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामू प्रसाद, बीईओ बढ़नी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed