फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   shikshak vidhayak hounered

शिक्षकों के हित की लड़ाई लड़ेंगे : ध्रुव कुमार

Sun, 14 Feb 2021 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
shikshak vidhayak hounered
जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में सम्मान समारोह कार्यक्रम में शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपा - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
शिक्षकों के हित की लड़ाई लड़ेंगे : ध्रुव कुमार
विज्ञापन

जय किसान इंटर कॉलेज सनई में आयोजित हुआ शिक्षक विधायक का सम्मान समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से शनिवार को जय किसान इंटर कॉलेज सनई में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षक विधायक ध्रु्व कुमार त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। शिक्षक विधायक एवं संस्थापक प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्जवलन किया। इसी क्रम में ओमप्रकाश शर्मा एवं पंचानन राय के चित्र पर भी माल्यार्पण किया। सम्मान समारोह में शिक्षक भूपेंद्र त्रिपाठी ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्वागत के इसी क्रम में शिक्षक मुरलीधर व अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने भी शिक्षक विधायक के सम्मान में गीत गाया।

शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों के हित की लड़ाई वह लगातार लड़ेंगे। उनके अधिकार और हक के लिए हमेशा के तरह से आवाज उठाते रहेंगे और हक दिलाने का कार्य करेंगे। इसी क्रम में जय किसान इंटर कॉलेज के संस्थापक प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव एवं राधारमण त्रिपाठी ने विधायक को स्मृति चिह्न तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। शिक्षक पूर्णेश्वर मिश्र, अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक राम विलास यादव, सत्यानंद त्रिपाठी, मंत्री हृदय नारायण मिश्र सहित सैकड़ों शिक्षकों ने अपने विधायक को माल्यार्पण किया। दिनेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरलता व सहजता विधायक का गुण है। इसी से सभी शिक्षक उन्हें अपने करीब पाते हैं। मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अख्तर मेकरानी ने भी विधायक के कार्यों का उल्लेख किया। संस्कृत संगठन के अध्यक्ष द्विजेंद्र त्रिपाठी, नलिनी कांत त्रिपाठी, विभा चतुर्वेदी, कर्मचारी संघ के सुजीत जायसवाल, माध्यमिक शिक्षक के अध्यक्ष रामविलास यादव ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्रधानाचार्य अंगद प्रसाद, शिक्षक सच्चिदानंद शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा लालजी त्रिपाठी, राम विलास राय, विनोद कुमार त्रिपाठी, लाल आनंद प्रकाश, भानु प्रताप मिश्र, प्रधानाचार्य, रमाकांत द्विवेदी, संतराम चौरसिया, जया मिश्रा, लाल आशुतोष प्रकाश, ज्ञानचंद, सत्यानंद त्रिपाठी, अजय प्रसाद, विपिन कुमार, लाल अभिषेक प्रकाश, संतराम चौरसिया, गिरजेश सिंह, सुनील पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed