{"_id":"66ccd492977cb1f5dd03c054","slug":"shiksha-mitras-will-protest-in-lucknow-on-5th-september-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-123043-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पांच सितंबर को लखनऊ में धरना देंगे शिक्षामित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पांच सितंबर को लखनऊ में धरना देंगे शिक्षामित्र
Tue, 27 Aug 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
बांसी। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ब्लाॅक इकाई की बैठक ब्लाॅक अध्यक्ष ज्ञानदास मौर्य की अध्यक्षता में सोमवार को बीआरसी बांसी में हुई। जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने कहा कि पांच सितंबर को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन का आयोजन उत्तर प्रदेश प्राथमिक के प्रदेशाध्यक्ष शिवकुमार शुक्ल के नेतृत्व होने जा रहा है। संगठन की ओर से स्थायीकरण होने तक हमें सामान कार्य, सामान वेतन लागू किया जाना प्रमुख मांग है। कहा कि इस महंगाई के दौर में 10 हजार मानदेय पर कार्य कर रहे शिक्षामित्रों के समक्ष तमाम कठिनाइयां उत्पन्न हो रहीं हैं। विद्यालय में शिक्षकों की भांति कार्य करने के बाद भी अल्प मानदेय दिया जा रहा है। सामान कार्य, सामान वेतन समेत ईएल, सीएल, चिकित्सा अवकाश, प्रसूता अवकाश नहीं री जा रही है। लंबे समय पर अवकाश लेने पर मानदेय में कटौती की जा रही है। अजय कुमार, अनुज सिंह, प्रमोद जायसवाल, आकाश, दिनेश चंद्र ओझा, ज्ञानदास मौर्य आदि ने संबोधित किया । इस अवसर पर सुमन सिंह, वीरेंद्र तिवारी, अनुज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन