{"_id":"9711f5e380302193c085663c5b22dbec","slug":"shicshamitron-s-salary-withheld-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
ड्यूटी टाइम में स्कूल छोड़कर अन्य काम करने पर बीएसए ने शिक्षामित्र एसोसिएशन के छह पदाधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। इसमें से कइयों के अनुपस्थित अवधि का वेतन काटने के भी निर्देश दिए हैं।
विभिन्न मांगों को लेकर आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी सोमवार की दोपहर प्रतिनिधिमंडल के रुप में बीएसए कार्यालय पहुंचे थे। स्कूल अवधि में मुख्यालय पर होने के बाबत बीएसए ने जवाब मांगा तो पदाधिकारी बिफर पड़े। कार्यालय में हंगामा मचाने लगे।
इसे गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने उनके विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की। इसमें एसोसिएशन के जिला पदाधिकारी श्यामबिहारी चौधरी, अतुल श्रीवास्तव, अनुज सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, हरीश आर्य सहित छह लोग शामिल हैं। बीएसए अजय कुमार सिंह ने बताया कि ड्यूटी टाइम में बगैर छुट्टी लिए स्कूल छोड़कर अन्य कार्य करना लापरवाही है।
विज्ञापन
इसके चलते संबन्धित शिक्षामित्रों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने अन्य शिक्षकों व शिक्षामित्रों को भी बिना सूचना स्कूल टाइम से अनुपस्थित न रहने की हिदायत दी है। उधर, एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बीएसए की कार्रवाई को उत्पीड़नात्मक करार देते हुए इसका विरोध करने की बात कही।