फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Shicshamitron's salary withheld

शिक्षामित्रों का वेतन रोका

Tue, 22 Dec 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Tue, 22 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
ड्यूटी टाइम में स्कूल छोड़कर अन्य काम करने पर बीएसए ने शिक्षामित्र एसोसिएशन के छह पदाधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। इसमें से कइयों के अनुपस्थित अवधि का वेतन काटने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी सोमवार की दोपहर प्रतिनिधिमंडल के रुप में बीएसए कार्यालय पहुंचे थे। स्कूल अवधि में मुख्यालय पर होने के बाबत बीएसए ने जवाब मांगा तो  पदाधिकारी  बिफर पड़े। कार्यालय में हंगामा मचाने लगे।
विज्ञापन


इसे गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने उनके विरुद्ध कार्रवाई  की  संस्तुति  की।  इसमें एसोसिएशन के जिला पदाधिकारी  श्यामबिहारी  चौधरी,  अतुल श्रीवास्तव, अनुज सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, हरीश आर्य सहित छह लोग शामिल हैं। बीएसए अजय कुमार सिंह ने बताया कि ड्यूटी टाइम में बगैर छुट्टी लिए स्कूल छोड़कर अन्य कार्य करना लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते संबन्धित शिक्षामित्रों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने अन्य शिक्षकों व शिक्षामित्रों को भी बिना सूचना स्कूल टाइम से अनुपस्थित न रहने की हिदायत दी है। उधर, एसोसिएशन के  पदाधिकारियों ने बीएसए की  कार्रवाई  को  उत्पीड़नात्मक करार देते हुए इसका विरोध करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed