फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Shabby roof of the house collapsed, debris suppressed labor, death

जर्जर मकान की छत ढही, मलबे में दबा मजदूर, मौत

Thu, 03 Nov 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 03 Nov 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Shabby roof of the house collapsed, debris suppressed labor, death
रोहिन नदी में प्रधान पुत्र का शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के मल्हवार गांव के आजादनगर चौराहे पर जर्जर मकान तोड़ते समय छत ढह गई। मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। एक अन्य मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गया है। उसे बेंवा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

आजादनगर चौराहे पर दुर्गेश गुप्ता का मकान है। नव निर्माण के लिए पुराने मकान को तोड़ा जा रहा था। गुरुवार की सुबह मल्हवार गांव निवासी नुरुल्लाह (30 साल) और आजाद नगर चौराहा निवासी रमजान अली (43 साल) सहित अन्य मजदूर छत पर बैठकर उसे तोड़ रहे थे। करीब आधा छत तोडने के बाद अचानक छत खिसक गया। पैर फिसलने से दोनों मजदूर जमीन पर आ गए। इसी दौरान भरभरा कर छत गिर पड़ी। दोनों मलबे में दब गए।
विज्ञापन

आसपास के लोग दौड़कर वहां आए और उन्हें मलबे से बाहर निकाला। नुरूल्लाह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। रमजान बुरी से जख्मी हो गया। उसे लोगों ने बेंवा सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पाकर हलका लेखपाल सतीश चंद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस संबंध में सीओ जटाशंकर राव ने बताया कि घटना की जानकारी है। कोई तहरीर नहीं मिला है। वैसे भी घायल के इलाज के लिए वह हर संभव मदद करेंगे। दोनों के परिवारों को सरकारी मदद भी दिलवायी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed