फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   sewing training camp on 27th january

Siddharthnagar News: सिलाई प्रशिक्षण शिविर 27 जनवरी को

Fri, 20 Jan 2023 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
sewing training camp on 27th january
बजहा एसएसबी कैंप में शिविर के बारे में बताया गया। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सिलाई प्रशिक्षण शिविर 27 जनवरी को
विज्ञापन

कपिलवस्तु। क्षेत्र के एसएसबी कैंप बजहा में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में 27 जनवरी को एसएसबी 43वीं वाहिनी कमांडेंट आरके डोगरा के नेतृत्व में सिलाई प्रशिक्षण शिविर लगेगा। इसमें संस्थान के निदेशक मृत्युंजय मिश्र की टीम चयनित अभ्यर्थियों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र लेकर पंजीयन करेगी।
प्रशिक्षुओं के मध्याह्न भोजन की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण के बाद एसएसबी व एसबीआई की ओर से प्रमाणपत्र वितरित किया जाएगा। एक माह बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसी दिन शहीदे आजम भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में छह दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें 43वीं वाहिनी क्षेत्र ककरहवा से चेरीगंवा तक की आठ टीमें भाग लेंगी। एक फरवरी को फाइनल मुकाबला होगा। डिप्टी कमांडेंट शक्ति सिंह ने प्रशिक्षण में आने वाली महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कहा कि प्रशिक्षण शिविर आठ घंटे चलेगा। बायोमेट्रिक उपस्थिति ली जाएगी। इस दौरान बीओपी प्रभारी मुकेश चौधरी, रतन कुमार शर्मा, विपिन कुमार, अनुपम शर्मा, पवन प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed