फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Severe power outage caused by local fault

Siddharthnagar News: लोकल फॉल्ट के बहाने भीषण बिजली कटौती

Thu, 19 Jun 2025 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Severe power outage caused by local fault
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर हो या गांव, बिजली कब कटेगी और कितनी देर बाद आएगी, इसका ठिकाना नहीं है। शाम को बार-बार बिजली कट रही है और कुछ देर बाद ही आ रही है। लोगों का कहना है कि बिजली निगम में लोकल फॉल्ट के बहाने कटौती की जा रही है, और उपभोक्ता त्रस्त हैं। पूरी रात बिजली के इंतजार में बीत रही है।
बिजली निगम का दावा है कि शहरी क्षेत्र में 23:30 घंटे बिजली दी जा रही है, लेकिन बिजली कटौती के परेशान लोग व्यवस्था को कोस रहे हैं। लोगों का कहाना है कि जितनी देर में बिजली का फॉल्ट पता चलना चाहिए, उससे कम समय में ही वापस आ जाती। इस कटौती से नींद हराम हो रही है। लोगों को जैसे ही नींद लग रही है, वैसे ही बिजली चली जा रही है। बीस मिनट बाद बिजली आती है तो लोग पसीने से तर-बतर रहते हैं और नींद आने में देर लग जाती है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में कूलर, पंखे और एसी भी काम नहीं रहे हैं। थोड़ी-थोड़ी देर में फॉल्ट, ब्रेकडाउन के नाम पर बिजली काट दी जा रही है। सरकार के आदेश के अनुसार शहरों में 24 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 18 घटे बिजली मिलनी चाहिए, लेकिन बिजली निगम के अधिकारी कर्मचारी सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। गर्मी और उमस लोगों के दैनिक दिनचर्या पर बुरा असर पड़ रहा है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए वृक्षों की छाया की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
रोस्टर के अनुसार बिजली दी जा रही है। बारिश की वजह से ट्रिपिंग बढ़ी थी, लेकिन उसे भी तत्काल सही करवाया जा रहा है।
-ज्ञान प्रकाश, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed