{"_id":"6a32e32d1d05dd540c03a61a","slug":"sensation-as-youth-sleeping-on-rooftop-has-throat-slit-and-is-murdered-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159922-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छत पर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छत पर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या, सनसनी
Wed, 17 Jun 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
मृतक.....................मुकेश। फाइल फोटो
- फोटो : 1
फोटो- है
- मोहाना थाना क्षेत्र के दुल्हा शुमाली गांव के टोला पिपरहवा का मामला
- 15 दिन पहले ही गांव आया था युवक, शादी की बात चल रही थी
- पुलिस ने तीन पर हत्या के मामले में दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के दुल्हा शुमाली गांव के टोला पिपरहवा में मंगलवार रात छत पर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी आरोपी रमेश लोध, तिवारी लोध, शुक्ला लोध पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि, कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी और पहले भी धमकियां दी गई थीं।
जानकारी के अनुसार नेपाल सीमा से सटे मोहाना थाना क्षेत्र के पिपरहवा निवासी मुकेश (23) पुत्र रामदेव मुंबई में रहता था। परिवार के लोगों के मुताबिक अभी 15 दिन पहले ही वह गांव आया था। घरवालों ने बताया कि, प्रतिदिन की भांति सोमवार को भी वह रात में सोने के लिए छत पर गया था। घर के दरवाजे पर मृतक की मां और छोटा भाई सुरेश सो रहे थे। बुधवार सुबह जब पड़ोस के लोग अपने छत पर गए तो देखा कि मुकेश खून से लथपथ छत पर पड़ा था।
प्रथमदृष्टया लग रहा है कि, युवक की हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। मौके पर भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष मोहाला जीतेंद्र सिंह ने बताया कि युवक का खून से लथपथ शव उसके घर के छत पर मिला है। मृतक के छोटे भाई सुरेश ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
-- -
शादी के सपने अधूरे छोड़ गया मुकेश
- मुंबई में रहकर मजदूरी करने वाला 23 वर्षीय मुकेश करीब 15 दिन पहले ही गांव लौटा था। परिजनों के अनुसार, उसकी शादी की बातचीत चल रही थी और वह इसी सिलसिले में घर आया था। परिवार उसके विवाह की तैयारियों और भविष्य की योजनाओं में जुटा था, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सभी सपनों को अधूरा छोड़ दिया। मृतक के पिता रामदेव रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक वह घर नहीं पहुंचे थे। बेटे की मौत से मां का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि, कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था और पहले भी धमकियां दी गई थीं।
-- -
हत्या की क्रूरता ने बढ़ाए कई सवाल
घटनास्थल की परिस्थितियां और हत्या के तरीके ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर युवक की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर किए जाने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार, वारदात को बेहद क्रूर तरीके से अंजाम दी गई है, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और हत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और जांच के आधार पर ही घटना के संबंध में किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है।
-- -- -- -- -- --
बाहर की सीढ़ी और आसपास के मकान जांच के दायरे में
- घटनास्थल की बनावट को देखते हुए पुलिस छत तक पहुंचने के संभावित रास्तों की भी पड़ताल कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपियों के मकान सीधे मृतक के घर से जुड़े नहीं हैं, इसलिए छत लांघकर पहुंचना आसान नहीं माना जा रहा है। हालांकि, आसपास कुछ ऐसे मकान हैं, जहां से छत तक पहुंचने की संभावना बनती है। मृतक के घर के बाहर बनी सीढ़ी भी छत तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हमलावर इसी रास्ते का इस्तेमाल कर छत तक पहुंचे हों।
पुलिस घटनास्थल की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। ग्रामीणों का मानना है कि, गर्मी के मौसम में लोग देर रात तक जागते हैं, इसलिए वारदात को अंजाम देने वालों ने संभवतः परिवार के सो जाने का इंतजार किया होगा। फिलहाल पुलिस घटना के समय, घर में घुसने का रास्ता और अन्य परिस्थितियों की जांच में जुटी है।
-- -
कोट
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- विश्वजीत सौर्यान, सीओ सदर