फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Self-reliance is getting a boost from PM Swanidhi: CDO

पीएम स्वनिधि से मिल रहा स्वालंबन को बढ़ावा : सीडीओ

Thu, 01 Jun 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 01 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Self-reliance is getting a boost from PM Swanidhi: CDO
लोहिया कला भवन आयोजित स्वनिधि महोत्सव में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते सीडीओ ज
सिद्धार्थनगर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वनिधि महोत्सव का आयोजन लोहिया कला भवन में हुआ। मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एक जून 2020 को आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू की गयी। जो कोविड-19 महामारी से प्रभावित स्ट्रीट वेंडर्स को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने कहा कि स्वावलंबी रेहड़ी पटरी वालों का उत्सव है। आवास और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्ट्रीट वेंडर, रेहड़ी पटरी, ठेला लगाने वाले लोगों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत एक लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसको समय से जमा करने पर सात प्रतिशत ब्याज की सब्सिडी प्राप्त होगी तथा द्वितीय किस्त 20000 एवं तृतीय किश्त 50000 का स्वीकृत होगा। इस योजना के माध्यम से लोगो में डिजिटल लेनदेन करने में प्रोत्साहन के लिए कैशबैक भी मिल रहा है। जिससे ट्रांजेक्शन करने वाले व्यक्ति को बैंक द्वारा ऋण आसानी से प्राप्त होता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी प्रकार की गारंटी व अन्य किसी चीज की आवश्यकता नहीं है। इससे संबंधित आठ योजनाएं प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना संचालित है जिसका लाभ सभी ले सकते है। इस अवसर पर लाभार्थियों को प्रशास्ति-पत्र दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि नगरीय क्षेत्र के सभी लोग पात्र लाभार्थी आवेदन कर इसका लाभ प्राप्त करें। इस अवसर पर अपर उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed