{"_id":"576ebbdd4f1c1b353db47e83","slug":"seeking-to-stop-the-smuggling-of-hindu-persecution","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी हिंदू उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी हिंदू उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 25 Jun 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
हियुवा की बैठक को संबोधित करते देवी पाटन मंडल प्रभारी सुबाष गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। विकासखंड के ग्राम पंचायत खुनुवा के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में शनिवार को हियुवा के ब्लॉक इकाई शोहरतगढ़ की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष संजय राजभर की अध्यक्षता में हुई। हिंदू उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं व तस्करी पर नाराजगी जताते हुए कार्यकर्ताओं ने इस पर शीघ्र अंकुश लगाने की मांग की।
बैठक में हियुवा के देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता ने कहा कि पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से खुली सीमा के रास्ते तस्करी का धंधा जोर-शोर से चल रहा है। इससे लाखों रुपये राजस्व की क्षति प्रतिदिन हो रही है। दूसरी ओर प्रदेश में सपा कार्यकाल में हिंदू उत्पीडन की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
तुष्टीकरण की राजनीति कर सरकार हिंदुओं पर जुल्म करवा रही है। इस पर विराम लगाने के लिए कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के साथ-साथ तस्करी और हिंदुओं पर उत्पीडन की घटना पर रोक लगाकर समाज और राष्ट्रहित में योगदान दें।
विज्ञापन
कार्यक्रम में हियुवा के जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर मिशन की सफलता में योगदान दें। क्षेत्र में हिंदुओं पर उत्पीड़न की घटना की जानकारी संगठन के पदाधिकारियों को दें। हम सब मिलकर पीड़ित हिंदू परिवार को हर संभव मदद शासन-प्रशासन से लड़कर दिलाएंगे।
बैठक का संचालन राजेश चौरसिया ने की। इस दौरान जिला महामंत्री अजय सिंह, रमेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू, दिनेश गुप्ता, विष्णुदयाल, जयराम चौरसिया, दीपक अग्रहरी, संतराम प्रजापति, बृजबिहारी, मुरली चौधरी, हनुमान यादव, सत्तन प्रधान, बच्चूलाल, रामनाथ गुप्ता, रामफेर निषाद आदि मौजूद रहे।