{"_id":"66d21671b8c9f477ec01df94","slug":"sdm-took-the-injured-woman-to-the-hospital-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-123234-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: घायल महिला को एसडीएम ने पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: घायल महिला को एसडीएम ने पहुंचाया अस्पताल
Sat, 31 Aug 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 31 Aug 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर। एसडीएम इटवा ने मार्ग दुर्घटना में घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। महिला त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर तिराहे के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हो गई थी। त्रिलोकपुर थाना के बिस्कोहर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 मोहल्ला बढ़ई डीह निवासी मिथलेश विश्वकर्मा (35) पत्नी प्रकाश विश्वकर्मा बलरामपुर जनपद के विशुनपुर गांव में एक सरकारी विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। शुक्रवार दोपहर ढाई बजे के करीब बाइक से पति के साथ बिस्कोहर स्थित घर जा रही थीं। बिस्कोहर परशुराम तिराहा के पास इटवा के तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। इसी बीच एसडीएम कल्याण सिंह मौर्या बिस्कोहर से इटवा जा रहे थे। घायल महिला को देख एसडीएम ने अपनी गाड़ी में महिला को सीएसची इटवा पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन