फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SDM seizes combine due to unavailability of ripper

Siddharthnagar News: रिपर न होने पर एसडीएम ने किया कंबाइन सीज

Fri, 08 Nov 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 08 Nov 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
SDM seizes combine due to unavailability of ripper
इटवा। इटवा ब्लॉक क्षेत्र के बेनीपुर उर्फ पुरैना गांव में बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के चल रही कंबाइन मशीन को एसडीएम इटवा कल्याण सिंह मौर्या ने सीज कर इटवा पुलिस को सौंप दिया है। एसडीएम इटवा के इस कार्रवाई से कंबाइन मशीन चालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

शासन की मंशा के अनुरूप बगैर एसएमएस सिस्टम के कंबाइन मशीनों से धान की कटाई पर तहसील प्रशासन ने रोक लगाई थी। मकसद इस बार किसानों पराली को लेकर कोई असुविधा न हो और वह पराली जलाने से परहेज़ करें। ऐसा एसएमएस सिस्टम से लैस कंबाइन मशीनों की कटाई करने से ही सम्भव है। इसी के अनुपालन में एसडीएम इटवा की अगुवाई में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सहित अन्य विभागीय कर्मचारियों के साथ बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के संचालित हो रहे कंबाइन मशीनों पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र के गांवों के भ्रमण पर थे। तभी ग्राम पुरैना में बिना एसएमएस के संचालित हो रहे कंबाइन मशीन के चलने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर एसडीएम इटवा ने कंबाइन मशीन को सीज कर इटवा पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में एसडीएम कल्याण सिंह मौर्या ने बताया कि किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान को बताकर उनसे न जलाने का अनुरोध किया जा रहा है। इसके बावजूद पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed