फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   school driver and cundutor will be in dress

ड्रेस में रहेंगे स्कूल वाहनों के चालक, परिचालक

Tue, 02 Feb 2021 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
school driver and cundutor will be in dress
ड्रेस में रहेंगे स्कूल वाहनों के चालक, परिचालक
विज्ञापन

चालकों का लाइसेंस और चरित्र का सत्यापन पत्र जमा करना अनिवार्य
ब्लॉक स्तर पर हर माह होगी बैठक, नोडल शिक्षक नियुक्त होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। निजी शिक्षण संस्थानों के चालक और परिचालक जल्द ही ड्रेस में नजर आएंगे। इसके लिए आदेश जारी किया गया है। चालकों का लाइसेंस एवं चरित्र सत्यापन पत्र जमा करना अनिवार्य होगा। ब्लॉक स्तर पर हर माह प्रधानाचार्यों की बैठक होगी। साथ ही इन स्कूलों की निगरानी के लिए एक-एक शिक्षक को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा।
प्राइवेट विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के साथ ही शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मियों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जाएगा। साथ ही अनुशासन और वेशभूषा में रहने के लिए तैयार किया जाएगा। अब सभी विद्यालयों के बड़े वाहन चालक खाकी शर्ट-पैंट, परिचर नेवी ब्लू शर्ट-पैंट पहनेंगे। स्कूल की ओर से जारी पहचानपत्र, मोबाइल नंबर युक्त नाम पट्टिका भी धारण करेंगे। महिला परिचर के लिए नेबी ब्लू साड़ी निर्धारित की गई है। वैन के चालक स्लेटी शर्ट-पैंट धारण करेंगे। परिचर नेवी ब्लू शर्ट-पैंट धारण करेंगे। महिला परिचर नेवी ब्लू साड़ी पहनेंगी। वाहन चालकों का लाइसेंस एवं चरित्र प्रमाणपत्र संबंधित ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य किया गया है। हर सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की प्रत्येक माह बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक विद्यालयों के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से एक-एक शिक्षक को नोडल बनाया जाएगा। ये स्कूलों में सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ एवं अन्य जानकारियां बच्चों को देंगे।
विज्ञापन

बीइओ खुनियांव बने जनपदीय नोडल
जनपद के सभी विद्यालयों में गतिविधियों की मॉनीटरिंग के लिए खंड शिक्षा अधिकारी खुनियांव गोपालजी मिश्र को जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। ये सभी बीईओ से मासिक रिपोर्ट लेकर बीएसए कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग एवं विश्राम स्थल की व्यवस्था
निजी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को परिसर में वाहनों की पार्किंग तथा उनके चालकों के लिए विश्राम स्थल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसका पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी।

कोट
जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में विचार-विमर्श के बाद जिलाधिकारी की ओर से मिले निर्देश के क्रम में सभी बीईओ और प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा गया है। अनुपालन न करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-राजेंद्र सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed