{"_id":"69274b4060f10fb425028fa9","slug":"satendra-won-the-100-meter-race-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-148830-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 100 मीटर दौड़ में सतेंद्र ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 100 मीटर दौड़ में सतेंद्र ने बाजी मारी
Thu, 27 Nov 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
उसका बाजार। कस्बे के जूनियर हाईस्कूल उसका बाजार के मैदान में बुधवार को दो दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ का आगाज हुआ। बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में किसान इंटर कॉलेज के सतेंद्र ने बाजी मारी। बाबा हरिदास इंटर कॉलेज उसका के कृष्ण दूसरे और नितिन भारती तीसरे स्थान पर रहे। दो दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता में खोखो में किसान इंटर कॉलेज उसका बाजार की लड़कियों ने शानदार जीत दर्ज की। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में बाबा हरिदास इंटर कॉलेज उसका की प्रीति यादव पहले, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय उसका की निशा दूसरे, तथा करिश्मा तीसरे स्थान पर रहीं। अन्य खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे पूर्व एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। संवाद
विज्ञापन