फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sapna and Somnath topped the five kilometer race

Siddharthnagar News: पांच किमी दौड़ में सपना और सोमनाथ रहे अव्वल

Sun, 12 Mar 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 12 Mar 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sapna and Somnath topped the five kilometer race
भारत नेपाल सीमा स्थित बूड़ा गांव में पांच किमी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते युवा।
बर्डपुर। बेसिक शिक्षा विभाग और क्रीड़ा भारती ने रविवार को स्थानीय लोगों के सहयोग से भारत नेपाल सीमा स्थित बूड़ा गांव में पांच किमी दौड़ प्रतियोगिता कराई। इसमें युवाओं ने दम दिखाया। बालक वर्ग में ककरहवा के सोमनाथ और बालिका वर्ग में खरहरा की सपना ने बाजी मारी।
विज्ञापन

दौड़ बालक वर्ग में 30 और बालिका वर्ग में 25 युवाओं ने प्रतिभाग किया। सशस्त्र सीमा बल 43वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर राजीव कुमार एवं ग्राम पंचायत बूड़ा के प्रधान भवानी शंकर शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर शुरुआत कराई। पांच किमी दौड़ में बालिका वर्ग में खरहरा की सपना ने प्रथम, मनीषा ने द्वितीय एवं बूड़ा की अंजनी यादव तृतीय स्थान हासिल कीं। बालक वर्ग में ककरहवा के सोमनाथ प्रथम, बूड़ा के विकास पांडेय द्वितीय एवं बरदहवा के बुद्धिराम तृतीय स्थान पर रहे। सुनील उपाध्याय, संगीता कन्नौजिया, रोहित लोध ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने बताया कि क्रीड़ा भारती एक स्वयं सेवी संस्था है। इसका लक्ष्य देश के हर परिवार तक खेल एवं योग क्रिया को पहुंचाना है। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में क्रीड़ा भारती के प्रांतीय योग प्रमुख महेश कुमार की देख-रेख में प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आशुतोष गर्ग, गाइड कैप्टन अर्चना वर्मा, अध्यापक संजय मौर्य, अभिषेक यादव, शैलेंद्र चौबे, हरीश जायसवाल, अरुण कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed