फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sand-laden tractor trolley upturned, worker's death

बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, मजदूर की मौत

Thu, 02 Mar 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 02 Mar 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Sand-laden tractor trolley upturned, worker's death
त्रिलोकपुर क्षेत्र में मृतकों के घर लोगों की भीड़ लगी। - फोटो : अमर उजाला
भनवापुर। त्रिलोकपुर क्षेत्र के इजरहवां गांव में गुरुवार को बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से भवन के निर्माण में लगे मजदूर की मौत हो गई। हादसे में भवन स्वामी भी बुरी तरह जख्मी हो गया। प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बस्ती रेफर कर दिया। ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

बिस्कोहर चौकी क्षेत्र के बस्ती बरगदवा निवासी पूजा राम विश्वकर्मा (30) मजदूरी का काम करता था। इन दिनों वह इजरहवा निवासी मुस्तफा (55) के भवन निर्माण कार्य में लगा हुआ था। गुरुवार को भवन निर्माण के लिए बालू लेकर ट्रैक्टर ट्राली पहुंची। मुस्तफा और पूजा राम बालू उतरवा रहे थे, इसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। बालू के ढेर में दबने पूजा राम की मौके पर ही मौत हो गई। मुस्तफा को किसी तरह बाहर निकाला गया। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बस्ती रेफर कर दिया। उसके कमर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

इसी बीच मौका पाकर चालक फरार हो गया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही त्रिलोकपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में ले लिया। ट्रैक्टर ट्रॉली को हिरासत में लेकर थाने ले गई। एसओ देवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed