फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   samvad programm conduct

रोजगार और सुरक्षा के मुद्दे पर करेंगे मतदान

Fri, 18 Feb 2022 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
samvad programm conduct
रोजगार और सुरक्षा के मुद्दे पर करेंगे मतदान
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में युवा मतदाताओं ने रखी अपनी बात
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। भले ही सभी पार्टियां सभी तबकों को लुभाने का प्रयास कर रही हों, लेकिन युवा मतदाता, चुनाव की तस्वीर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। दरअसल 20 से 39 साल की उम्र वाले मतदाताओं का आंकड़ा विधानसभा क्षेत्र में 2.09153 हैं।
इस बार वोटर बने नए मतदाता भी अहम भूमिका निभाएंगे। मतदाताओं ने अपने मुद्दे भी तय कर लिए हैं। अपनी उम्र के दौर में मतदाताओं की प्राथमिकताएं बदल रही हैं। युवाओं के लिए रोजगार मुद्दा है। वहीं, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था को तरजीह देने वाली सरकार चुनने का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के अंगद गुप्ता, सरकार चुनने के लिए पहली बार अपने मत का इस्तेमाल करेगा। अंगद ने बताया कि ऐसी पार्टी को वोट दिया जाएगा, जो रोजगार देने के साथ ही राष्ट्रवाद की बात करेगी। किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। युवा शक्ति को आगे बढ़ाने वाले को मत देंगे। अंकित मिश्रा ने बताया कि रोजगार के मुद्दे पर ही मतदान किया जाना है। वैसे तो सभी पार्टी युवाओं की बात करेंगी, लेकिन किसके वादे, हकीकत में बदल सकते हैं, यह परखने के बाद ही मतदान करना तय किया जाएगा। प्रेम सैनी का कहना है कि सभी पार्टियां चुनाव के दौरान वादे करती हैं, लेकिन वादों को परख कर ही वोट दिया जाएगा। शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने वाली सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे। राज पांडेय ने बताया कि बढ़ती हुई महंगाई ने के बीच सरकार की योजनाओं ने राहत दी है। जो देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और शांति का माहौल बनाने के साथ ही महंगाई पर अंकुश लगाने की बात करेगा, उसे ही वोट देंगे। किसी के लुभावने वादों में नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
डुमरियागंज में उम्रवार मतदाताओं की संख्या
आयु मतदाता
18-19 6381
20-29 87482
30-39 121671
40-49 71513
50-59 55404
60-69 39252
70-79 20664
80-89 5499
90-99 428
100 33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed