फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   salute to martyrs of independence movement

चहुंओर दिखा आजादी का जश्न, वीर सपूतों को दी गई सलामी

Wed, 17 Aug 2022 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
salute to martyrs of independence movement
डुमरियागंज के अमर ज्योति जलाकर दिया स्थानीय शहीदों को श्रद्धांजलि देते पूर्व विधायक राघवेंद्र ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
चहुंओर दिखा आजादी का जश्न, वीर सपूतों को दी गई सलामी
विज्ञापन

डुमरियागंज। क्षेत्र में आजादी का जश्न मनाया गया। वीर सपूतों को सलामी दी गई। बजरंगी चौक बेंवा पर सोमवार की सुबह डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में अमर ज्योति को नमन कर 101 फीट ऊंचे तिरंगे को सलामी दी गई।
बजरंगी चौक स्थित अमरगढ़ स्मृति वाटिका में 101 फट की ऊंचा तिरंगा फहराया गया। अमरगढ़ के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के क्रम में राघवेंद्र प्रताप सिंह, राम जियावन मौर्या ने अमर ज्योति जलाई। पूर्व विधायक ने कहा कि अमरगढ़ के वीर शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। यह पूरे प्रदेश की सबसे बड़ी क्रांतिकारी घटना थी। उसको यहां के सियासतदानों ने अनदेखा कर दिया था। उनके सम्मान के लिए मैं सदैव संघर्षरत रहूंगा, विश्व पटल पर अमरगढ़ को स्थापित करने का संघर्ष अनवरत चलता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्रमणि त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

बजरंगी चौक पर ध्वजारोहण से पहले क्षेत्र के बढ़नीचाफा, भारतभारी, चौखड़ा, पथरा, मिठवल, शाहपुर, चौखड़ा, मन्नीजोत आदि प्रमुख चौराहों से भव्य रैली निकाली गई। कार्यक्रम स्थल पर बने सेल्फी प्वांइट पर लोग सेल्फी लेते नजर आए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, उपेंद्र सिंह, लवकुश ओझा,दिलीप पांडेय, मधुसूदन अग्रहरि, अमरेंद्र त्रिपाठी, राजीव अग्रहरि, शत्रुहन सोनी, अशोक अग्रहरि आदि सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। तहसील क्षेत्र के अन्य स्थलों पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह सोमवार को अत्यंत धूमधाम के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील में एसडीएम विकास कश्यप, सीओ कार्यालय पर सीओ अजय श्रीवास्तव, थाना पर एसओ संजय कुमार मिश्रा, ब्लॉक कार्यालय पर बीडीओ अमित सिंह व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्रमणि, खैर टेक्निकल सेंटर बनगवां बरई पर निदेशक इरशाद अहमद खान, सेंट थॉमस हाईस्कूल हल्लौर पर प्रधानाचार्य फादर सेबटनीशियन, पीपुल्स इंटर कॉलेज पर प्रबंधक कुंवर आनंद सिंह, सपा कार्यालय पर विधायक सैयदा खातून, हिंदू भवन शाहपुर पर पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, सपा कार्यालय पर चिंकू यादव, प्राथमिक विद्यालय भटगवां पर प्रधान विष्णु श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय तेनुहार उर्फ कठोतिया पर प्रधान मनोज निषाद, सीएचसी बेवा पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्रवण कुमार तिवारी, तौफीक मेमोरियल डिग्री कॉलेज बयारा पर विधायक सैयदा खातून, रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज चकचई पर प्रधानाचार्य काजी अहमद फरीद अब्बासी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
-----
रोशनी से जगमगा उठा अमरगढ़ शहीद स्थल
डुमरियागंज। देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमरगढ़ शहीद स्थल और डुमरियागंज ब्लॉक प्रांगण में बना शहीद स्मारक, लाइट और झालर से जगमगा उठा। अमरगढ़ शहीद स्थल पर जहां पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित भाजपा नेताओं ने शहीदों की याद में दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी वहीं बीडीओ ने अपने सहयोगियों के साथ और ब्लॉक परिसर के शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को नमन किया।
-----
आजादी के जश्न में डूबा रहा भनवापुर विकास क्षेत्र
वहीं डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ब्लॉक भनवापुर में बीडीओ धनंजय सिंह व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा ने ध्वाजारोहण किया, बीआरसी में बीईओ बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्र, सीएचसी व पीएचसी भनवापुर में अधीक्षक डॉ शैलेंद्र मणि ओझा, कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में ओम प्रकाश वर्मा, स्टार एजुकेशनल पब्लिक स्कूल मन्नीजोत पर फिरोज मलिक, श्रीराम सूर्यमणि महा विद्यालय महुआ खुर्द व राधिका इंटरनेशनल एकेडमी चैनियां पर डॉ. कमलेश मिश्र, श्रीमती सुशीला देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय हिजुरा में सत्य प्रकाश मिश्र, सेमरा बनकसिया डिवलीडीहा बृजनंदन शुक्ला, राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय भरवठिया बाजार में रेखा देवी, कंपोजिट विद्यालय भरवठिया में जोहरा फातिमा मलिक,कटरिया बाबू में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने ध्वजारोहण कर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पौधरोपण किया। इसके अलावा ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मंगराव में दुर्गेश मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। डॉ. राम मनोहर लोहिया कन्या इंटर कॉलेज सिरसिया में नीलम श्रीवास्तव ने ध्वाजारोहण किया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने विभिन्न संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
वहीं खरगौला स्थित मदरसा सलफिया दारुल उलूम में मौलाना अब्दुल हई ने झंडा फहराया। प्रावि खरगौला में प्रधान डॉ. मो. अय्यूब ने झंडा रोहण किया। ग्राम चौकनिया के प्रावि पर प्रधान मोहम्मद इलियास, औसानकोईयां में प्रधान अजहर खान, परसा इमाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर में प्रधानाचार्य सत्यनारायण प्रसाद, प्रावि अरनी में प्रधान मकसूद अहमद ने झंडारोहण किया।
अधिवक्ताओं ने धूमधाम से मनाया आजादी का जश्न
डुमरियागंज। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डुमरियागंज स्थित सिविल कोर्ट जूनियर डिवीजन भवन पर सिविल जज जूनियर डिवीजन अखिलेश पटेल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री राकेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीके सिंह व शिव शंकर चतुर्वेदी, रामकृष्ण मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, इंद्रमणि पांडेय, भारत भूषण यादव, मनोज मौर्य, आयुष श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

मिठवल क्षेत्र में भी फहराया गया तिरंगा
विकास खंड मिठवल परिसर में ब्लाक प्रमुख निशा चौधरी, सरस्वती देवी कन्या इंटर कॉलेज सेहरी बुजुर्ग में कुंवर बिक्रम सिंह, शिवाजी इंटर कॉलेज बरगदवा में राम अशीष पाठक, प्रावि जमुनी पाठक में प्रधान प्रतिनिधि सुनील पाठक, बघिनी नानकार में प्रधान प्रतिनिधि महेश गुप्ता, बनगडोरी में ग्राम प्रधान धर्मेंद्र, पेडा़र में ग्राम प्रधान महेंद्र चौबे बिशुनपुरवा में ग्राम प्रधान शांति देवी, कम्हरिया खुर्द में प्रधान अखिलेश सिंह,मसिना खास में प्रधान प्रतिनिधि खालिद हाजी, थुम्हवा, में ग्राम प्रधान ओबेदुल्ला ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed