फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   salary stoped five thousand teacher

नेटवर्क बाधित, छह दिन से कोषागार का काम ठप

Thu, 08 Aug 2019 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
salary stoped five thousand teacher
फोटो-
विज्ञापन

नेटवर्क बाधित होने से पांच हजार शिक्षकों का वेतन अटका
छह दिन से ठप पड़ा है कोषागार का काम, एक हजार अन्य कर्मचारी भी प्रभावित हैं
पुनरीक्षण पेंशन भुगतान समेत अन्य कार्य हो रहा बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। एनआईसी से प्राप्त कनेक्टिविटी पिछले छह दिनों से बाधित होने के कारण वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय का शासकीय कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित होकर रह गया है। इसके कारण सर्वाधिक प्रभावित बेसिक शिक्षा परिषद के लगभग 5 हजार शिक्षक व एक हजार अन्य कर्मचारी हैं, जिनके वेतन का भुगतान लंबित पड़ा है। इसके अतिरिक्त पुनरीक्षण पेंशन भुगतान समेत अन्य शासकीय कार्य भी प्रभावित हो रहा है। कनेक्टिविटी बहाली को लेकर वरिष्ठ कोषाधिकारी ने निदेशक को पत्र भी लिखा है। लेकिन दूरसंचार विभाग के अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है।
विकास भवन स्थित एनआईसी से वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय को प्राप्त कनेक्टिविटी यानी निकनेट के गत 2 जुलाई से बाधित होने के कारण शासकीय कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हो रहा है, जिससे पूरे जिले में कोषागार से संबंधित सरकारी कार्यालयों का लेन-देन प्रभावित हो गया है। सर्वाधिक दिक्कत बेसिक शिक्षा परिषद के लगभग पांच हजार शिक्षकों और एक हजार शिक्षणेतर कर्मियों को है। जिनके बैंक खाते में हर माह 1-2 तारीख में वेतन भुगतान हो जाता था, इस बार जुलाई का भुगतान सप्ताह भर बाद भी नहीं पहुंचा है लिहाजा उनके समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी व जिला मंत्री योगेन्द्र पांडेय की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल पहले वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा कार्यालय से संपर्क किया। यहां से वेतन बिल कोषागार कार्यालय काफी पहले भेजे जाने की जानकारी दी गई। गुरुवार को जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने वरिष्ठ कोषाधिकारी से मिलकर समस्या से अवगत कराया, जिस पर उन्हें 2 जुुलाई से ही कनेक्टिविटी बाधित होने के कारण भुगतान नहीं होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने निदेशक को लिखा पत्र
निदेशक कोषागार निदेशालय को भेजे पत्र में वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार ने लिखा है कि 2 जुलाई से ही एनआईसी से प्राप्त कनेक्टिविटी यानी निकनेट न होने से शासकीय कार्य प्रभावित हो गया है। एनआईसी से संपर्क करने पर बताया गया कि विकास भवन परिसर में ओएफसी केबिल कटी हुई है। इस संबंध में मौखिक व लिखित रूप से संवाद स्थापित करने पर एसडीओ दूरसंचार ने बताया कि कोषागार को कोई कनेक्टिविटी नहीं प्रदान की गई है। लिहाजा समस्या यथावत बनी हुई है। उन्होंने अपने स्तर से कार्रवाई कराने का अनुरोध किया है।
वेतन भुगतान न होने पर प्राशिसं ने दी चेतावनी
दूरसंचार की लापरवाही से बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मियों का जुलाई का वेतन भुगतान न होने से प्राथमिक शिक्षक संघ काफी खफा है। जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि हर माह 1-2 तारीख के बीच वेतन भुुगतान हो जाता था, पर इस बार सप्ताह से अधिक होने के बाद भी लंबित पड़े रहने से संवर्ग के समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गया है। समय रहते भुगतान की प्रक्रिया आगे न बढ़ी तो दूर संचार समेत दोषी के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा।

एसडीओ से संपर्क करना मुश्किल
जिला मुख्यालय स्थित दूरसंचार विभाग के एसडीओ से किसी भी समस्या पर उनसे बातचीत की कोशिश की जाती है पर संवाद स्थापित करना कठिन है। नेटवर्क बाधित होने पर सीयूजी ऑफ तो रहता ही, साथ ही उनके निजी मोबाइल नंबर पर भी वार्ता नहीं हो पाती है। जिसके कारण एक तरफ जहां उनका पक्ष नहीं लिया जा सकता, वहीं उनके समक्ष आ रही दिक्कतों को सार्वजनिक करने में भी पहल नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed