फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   "Salary or indefinite picketing on section '

‘वेतन दें विभाग वरना बेमियादी धरना’

Sun, 17 Jan 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षा मित्र के संगठनों ने रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बैठक किया। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर के पदाधिकारियों ने अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए 29 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरने पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शिक्षामित्र संघ ने मांगों पर कार्रवाई करने की मांग भी उठाई है।आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बीआरसी जोगिया परिसर में की गई।

जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार शुक्ला ने कहा कि बीएसए को समस्या का समाधान करने के लिए 25 जनवरी तक का समय दिया गया है।

अगर समय सीमा के अंदर समस्या का निस्तारण नहीं किया जाता है तो एसोसिएशन के कार्यकर्ता परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को बाध्य होंगे।

आगे कहा कि समायोजित शिक्षकों  एवं शिक्षामित्रों की समस्याओं का निस्तारण करने में अधिकारी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। द्वितीय चरण के समायोजित शिक्षकों का  शैैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन मंगवाने में विंलब हो रहा है।
विज्ञापन


वेतन के लिए डाटा फिडिंग की कार्रवाई पूर्ण नहीं हो सकी है। शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन, रिपोर्ट की छायाप्रति का कार्यालय पर चस्पा कराने का काम भी नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रथम चरण के समायोजित शिक्षकों का अवशेष बकाया वेतन भुगतान किया जाए। बेसिक शिक्षा परिषद् एवं सर्वशिक्षा अभियान में कार्यरत शिक्षामित्रों का समस्त बकाया मानदेय भुगतान किया जाए।


समायोजित से वचित शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पदों पर समायोजित करने पर विचार किया जाए। बैठक में अमीरुल्लाह, सुनील, दीप नारायण, मन्नवर खान, धनीराम, मोहम्मद अकरम, अरुण कुमार चतुर्वेदी, अरविंद, रवि और अतुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed