फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Salaries of medical chopped

चिकित्साधिकारियों का वेतन कटा

Thu, 31 Mar 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 31 Mar 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Salaries of medical chopped
बुधवार को बैठक में इस पर चिंता जताते हुए डीसी राकेश कंवर ने मौसम की अनिश्चितता तथा अश्वनी खड्ड से पेयजल आपूर्ति न होने की स्थिति में जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था की वकालत की। - फोटो : अमर उजाला
जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागर में की गई। बैठक में अनुपस्थित दो प्रभारी चिकित्साधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया। मिशन इंद्रधनुष में छूटे बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा किया गया। डब्लूएचओ के एसएमओ ने जिले की प्रगति रिपोर्ट को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान का कार्यक्रम 7 अप्रैल, 7 मई, 7 जून व 7 जुलाई को निर्धारित किया गया है। चार महीनों में नियमित टीकाकरण के अंतर्गत जिन बच्चों को टीका नहीं लग सका है, उनकी पहचान करने के बाद टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान में डोर टू डोर जाकर एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टीकाकरण करेंगी। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का हाल जानने के साथ ही टीका लगाया जाएगा। प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों का टीकाकरण करे कि वैक्सीन पूरा खर्च हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण का कार्य पूर्ण करने के बाद एएनएम से प्रमाण पत्र को प्राप्त करे। सभी प्रभारियों को निर्देशित किया कि टीम भावना के साथ टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाए। बैठक में बांसी व खेसरहा के प्रभारी चिकित्साधिकारी अनुपस्थित पाए गए।
डीएम ने गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डा. जीसी श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि दोनों अनुपस्थित प्रभारियों का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई करे। डब्लूएचओ के एसएमओ डा. ध्रुव महाजन ने जिले की रिपोर्ट को प्रस्तुत किया।

इस दौरान सीडीओ अखिलेश तिवारी, सीएमओ डा. जीसी श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीपी राय, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विजय कुमार, बीएसए अजय कुमार सिंह, डीपीओ राजेश कुमार सिंह, चेयरमैन नपा मो. जमील सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed