फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rs. 50k prized accused arrested

50 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, तमंचा बरामद

Mon, 19 Sep 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Rs. 50k prized accused arrested
50 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, तमंचा बरामद
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लूट, डकैती और पशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश सोमवार सुबह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसओजी और डुमरियागंज पुलिस ने उसे क्षेत्र के हल्लौर नहर की पुलिया के पास पकड़ा। उसके कब्जे से एक तमंचा भी बरामद हुआ है।
पुलिस का दावा है कि इसके खिलाफ हत्या, लूट, चोरी, छिनैती और पशु तस्करी के जिले में 38 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य जनपद में दर्ज मुकदमों के बारे में जानकारी ली जा रही है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइंस सभागार में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि संजू अहमद फारुकी उर्फ रौआब अली निवासी बसडिलिया थाना डुमरियागंज पर शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में लूट, छिनैती, हत्या के प्रयास और पशु क्रूरता अधिनियम सहित 38 मुकदमे हैं। वह फरार चल रहा था। आईजी बस्ती की ओर से उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी जीवन तिवारी की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थी। सोमवार सुबह एसओजी को जानकारी मिली की बदमाश अपने गांव में आने वाला है। डुमरियागंज एसओ संजय कुमार मिश्र के साथ टीम तैयार की गई। इसके बाद बताए हुए स्थान हल्लौर नहर की पुलिया के पास से उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बाइक मिली तो पुलिस नहीं कर पाती थी पीछा
संजू की पुलिस से कई बार आमना-सामना हो चुका था। लेकिन, पुलिस उसे दबोच नहीं पाई थी। पुलिस का भी मानना था कि अगर संजू बाइक पर सवार है तो उसका पीछा करके दबोच पाना नामुमकिन है। क्योंकि वह बाइक चलाने में माहिर है। इसलिए जब भी सामना पड़ा तो पुलिस को चमका देकर भागने में कामयाब रहा।

किसी महिला से मिलने आया था और पकड़ा गया
बताया जा रहा है कि संजू का महिलाओं के प्रति बड़ा झुकाव रहता था। वह महिला से मिलने के लिए कहीं भी जा सकता था। यही उसकी कमजोरी बनी। एक बार पहले भी पुलिस से घिरा था, लेकिन बचकर निकल आया। इस बार भी गिरफ्त में आने का कारण महिला ही बताई जा रही है। पुलिस के निशाने पर उसका एक बड़ा सहयोगी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही वह भी पुलिस के हाथ लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed