फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Roadways got 21 drivers, now transportation system will improve

Siddharthnagar News: रोडवेज काे मिले 21 चालक, अब परिवहन व्यवस्था में होगा सुधार

Fri, 06 Jun 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Roadways got 21 drivers, now transportation system will improve
रोड़वेज सिद्धार्थनगर पर चालक भर्ती के लिए चालक से बस चलवा कर देखते अधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। रोडवेज निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए संविदा चालक को भर्ती करने के लिए बृहस्पतिवार को सेवायोजन विभाग के सहयोग से रोजगार मेले का आयोजन किया था। रोजगार मेले में एक साथ 21 चालको को संविदा चालक के रूप भर्ती किया गया। जबकि मेले में 51 अभ्यर्थी प्रतिभाग किए थे।
वर्तमान समय में रोडवेज परिसर में लगभग 58 बस मौजूद है। जबकि यात्रियों की सुविधा के लिए 10 नई छोटी बस के आने की भी उम्मीद बढ़ी है। ऐसे में बसों को संचालित करने के लिए परिवहन निगम ने रोजगार मेले के माध्यम से 37 संविदा चालक को भर्ती प्रक्रिया निकाली थी, जिसके क्रम में बृहस्पतिवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मेले में 51 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें से 21 अभ्यर्थियों को सभी प्रकार से फिट पाते हुए संविदा चालक के रूप में नियुक्त किया गया। जबकि अन्य चालकों की भर्ती के लिए जल्द ही प्रक्रिया किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवायोजन अधिकारी मिथलेस कुमार मिश्र ने बताया कि चालकों की भर्ती को लेकर मेले का आयोजन किया गया था। इसमें 21 नए चालक नियुक्त किए गए। एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि चालकाें के आने से यात्रियों को और भी बेहतर सुविधा मिलेगी। पर्याप्त सुविधा होने से शाम को भी बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed