{"_id":"68389baf86669c3ce704194f","slug":"roads-will-be-cleaned-better-mp-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-138388-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की बेहतर ढंग से होगी सफाई : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की बेहतर ढंग से होगी सफाई : सांसद
विज्ञापन
शहर के हनुमानगढ़ी पर रोड स्वीपर मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सांसद जगदंबिका पाल। स्रोत वि
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अब शहर की मुख्य सड़कों की सफाई मशीन से होती नजर आएगी। नगर पालिका परिषद ने शहर की सड़कों की सफाई के लिए ऑटोमेटिक रोड स्वीपर मशीन की खरीद की है।
बृहस्पतिवार को शहर के हनुमानगढ़ी पर सांसद जगदंबिका पाल ने पूजन कर मशीन के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि यह मशीन जनपद ही नहीं, बस्ती मंडल के किसी भी निकाय में उपलब्ध नहीं है। आने वाले समय में शहर में सफाई व्यवस्था काफी बेहतर हो जाएगी। इससे न सिर्फ मैन पॉवर की बचत होगी, बल्कि सड़क के अलावा फुटपाथ आदि की भी सफाई आसानी से संभव हो सकेगी। नपा अध्यक्ष गोविंद माधव ने बताया कि यह मशीन सड़क की सारी धूल और गंदगी खींचकर अपने अंदर ही इकट्ठा कर लेती है।
म