{"_id":"6363f730b29e777591294572","slug":"road-problem-people-unhappy-siddharthnagar-news-gkp456057258","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क का काम अधूरा, नहर की पटरी पर चलना जोखिम भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क का काम अधूरा, नहर की पटरी पर चलना जोखिम भरा
विज्ञापन
जर्जर हुई भनवापुर के सरयू नहर खंड सड़क। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क का काम अधूरा, नहर की पटरी पर चलना जोखिम भरा
-आए दिन हो रहे हादसे, कई लोग हो चुके हैं चोटिल
- बाढ़ में और खराब हो गई सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। बाढ़ के बाद जर्जर हो चुके सड़कों पर इन दिनों हादसों की बाढ़ आ गई है। क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सरयू नहर खंड तीन की सोहना शाखा हादसे का मार्ग बन चुकी है। अब तक क्षेत्र के कई बाइक सवार गिर कर चोटिल हो चुके हैं।
जिले को बलरामपुर से जोड़ने वाला शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग के निर्माण हो रहा है। सड़क पर ठेकेदार द्वारा जगह-जगह गिट्टी बिछा कर रोलिंग कराया जा रहा हैं, जिसके कारण क्षेत्र के लोग डुमरियागंज अथवा इटवा जाने के लिए सरयू नहर खंड तीन की सोहना शाखा से होकर करीब दस किमी दूरी तय कर शाहपुर पहुंचते हैं।
हरिशंकर मिश्र, द्वारकाधीश मिश्र, अशोक चौरसिया, संदीप मिश्र, संजय श्रीवास्तव, लवकुश चौधरी आदि ने बाढ़ के बाद जर्जर नहर की पटरी का मरम्मत कराए जाने की मांग की है। इस संबध में अधिशाषी अभियंता सरयू नहर खंड तीन संतोष कुमार यादव ने कहा कि बाढ़ के दौरान कई जगहों पर नहर कट गई है और जर्जर हो चुकी है। सर्वे कराकर जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
गिरकर घायल हुए तीन लोग
बाढ़ के बाद पूरी तरह जर्जर हो चुके इस नहर की पटरी पर चलना जोखिम भरा साबित हो रहा है। जगह-जगह कटी नहर तथा बिखरी गिट्टियों से फिसल कर अब तक इस नहर पर सरोथर कठौतिया गांव निवासी अंसार अली की पत्नी बाइक से गिरकर बुरी तरह घायल हो चुकी है, जिनका इलाज अभी भी बस्ती के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। कठौतिया किशुन गांव निवासी पप्पू इसी नहर पर बाइक से फिसल कर गिर गया और काफी चोट आई, जिनका इलाज इटवा सीएचसी में दो दिनों तक चला। सेमरी गांव निवासी त्रिलोकपुर थाने का चौकीदार चिनकू मंगलवार को बाइक से गिर कर चोटिल हो गया, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।