फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   road not built, travellers unhappy

अतिक्रमण हटा नहीं, सड़क भी रह गई अधूरी

Sat, 20 Aug 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
road not built, travellers unhappy
जर्जर बड़ा शहर के उसका मार्ग की मुख्य सड़क। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अतिक्रमण हटा नहीं, सड़क भी रह गई अधूरी
विज्ञापन

- शहर की मुख्य सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य ठप
- सड़क पर गड्ढे और उड़ रही धूल से राहगीर व दुकानदार परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डेढ़ वर्ष से शहर की मुख्य सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का शुरू हुआ कार्य एक बार फिर से ठप हो गया है। इसके साथ ही एक माह पहले शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान भी बंद हो गया है। सड़क के गड्ढों में हिचकोले खाते वाहनों और उनके पीछे उड़ती धूल से राहगीरों के साथ ही आसपास के दुकानदारों को दिक्कतें हो रही है।
शहर की मुख्य सड़क हायडिल तिराहे से सिद्धार्थ तिराहे से होते हुए पेट्रोल पंप तिराहे तक चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य एक माह से बंद है। कुछ दूरी तक ही सड़क के दोनों तरफ सिर्फ एक लेन का निर्माण हो पाया है। इस बीच सड़क चौड़ीकरण के लिए तहसील प्रशासन और नगर पालिका की तरफ से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, लेकिन वह भी 20 दिन से बंद है।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान और सड़क के अधूरा रहने से तहसील गेट के सामने से खजुरिया मोड़ तक की सौ मीटर से अधिक मुख्य सड़क में गड्ढे और मिट्टी के बीच से लोगों को गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासी दीपक चौरसिया का कहना है कि घर एवं दुकान के सामने अतिक्रमण हटाकर छोड़ दिया गया। इसके एक माह बाद भी सड़क निर्माण नहीं कराया गया। सड़क के गड्ढों एवं वाहनों के गुजरने से उड़ रहे धूल के कारण दुकान में बैठना मुश्किल हो जा रहा है।
राहगीर देवेंद्र कुमार का कहना है कि शहर में घुसते समय सड़क अच्छी दिखती है, लेकिन जैसे ही मुख्य बाजार में पहुंचते है तो सड़क में सिर्फ गड्ढे ही दिख रहे हैं। इससे बाजार में जाने की हिम्मत नहीं होती।
पटरा डालकर दुकान एवं घर में जा रहे लोग
शहर के तहसील गेट के सामने से खजुरिया मोड़ तक सौ मीटर से अधिक सड़क किनारे अतिक्रमण हटाकर छोड़ दिया गया है। यहां हो रहे नाली निर्माण कार्य भी बंद हो गया है। सड़क के दक्षिण तरफ लोगों को घर एवं दुकान में जाने के लिए सांसत झेलना पड़ रहा है। लोग अधूरी नाली पर पटरा एवं बल्ली के सहारे दुकान तक पहुंच पा रहे हैं। वहीं, सड़क पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पड़ा कूड़ा नहीं हटाने से भी परेशानी हो रही है।
अक्सर लग रहा जाम
रेलवे क्रासिंग के पास अधूरी पड़ी सड़क एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान के कचरे के कारण वाहनों को गुजरने में दिक्कत हो रही है। यहां पर अधूरी नाली के पास दुकानों के सामने आड़े तिरछे खड़े वाहनों के कारण अक्सर जाम लग जा रहा है। साथ ही रेलवे क्रासिंग बंद होने पर जाम की समस्या और भी बढ़ जाती है। इससे राहगीरों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है।

पहले धूल अब कीचड़ से परेशानी
शुक्रवार को हुई बारिश के बाद तहसील गेट के सामने से खजुरिया मोड़ तक की सौ मीटर सड़क पर पड़ी मिट्टी और धूल अब कीचड़ में बदल गई है। शुक्रवार दोपहर तक लोगों को धूल उड़ने से सांसत झेलनी पड़ी लेकिन शाम होते-होते हुई बारिश से वहां कीचड़ पसर गया। इससे बाइक सवार समेत पैदल व साइकिल सवार कीचड़ में फिसलने से खुद का बचाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed