फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   road cut

बाढ़ से कटी सड़क, पांच गांवों का संपर्क टूटा

Thu, 02 Sep 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
road cut
परसा क्षेत्र के तुलसियापुर-कठेला मार्ग पर भरे बाढ़ के पानी में समान लेता तिरछहवा में दुकानदार। स? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बाढ़ से कटी सड़क, पांच गांवों का संपर्क टूटा
विज्ञापन

- बोर्ड के सहारे सड़क को पार कर रहे हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
औराताल। डुमरियागंज क्षेत्र में राप्ती नदी विकराल रुप ले लिया है। बुधवार की रात में परानापुर से बांध की ओर जाने वाली सड़क कट गई। जिससे पांच गांवों का संपर्क बाधित हो गया। लोगों ने सड़क के किनारे लगाए बोर्ड को कटान स्थल पर रखकर पैदल पार करने का जुगाड़ बनाया है, जबकि यह जोखिमपूर्ण है। मजबूरी में लोगों ने इस तरीके को अपना रहे हैं।
सड़क कट जाने के कारण क्षेत्र के परानपुर ,विलबट, बनगाई, महोखवा, सुकरौली के लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग इस मार्ग पर वाहन नहीं निकाल पा रहे हैं, जबकि करीब पांच फीट चौड़े कटान स्थल पर उन्होंने बोर्ड रख दिया है। इसी के सहारे लोग कटान स्थल को पार कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने नाव की मांग की
परानपुर के महेश वर्मा, गुल्ली पांडेय, बनगाई के योगेश पांडेय, बृजेश ने कहा कि पांच गांवों का संपर्क कट गया है। मुख्य मार्ग महोखवा से बांसी डुमरियागंज को जोड़ने वाले रामवृक्ष मार्ग पर पहले ही पानी भर गया है। गांव के लोगों के लिए परानपुुर होकर जाना ही विकल्प था लेकिन यह भी कट गया है। गांव के लोगों ने नाव की व्यवस्था करने की प्रशासन से मांग की है। उनका आरोप है कि सड़क कटने के बाद कोई अधिकारी सुधि लेने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed