{"_id":"5ea43d7d8ebc3e90a074ea5a","slug":"road-accident-in-gulahra-siddharthnagar-news-gkp349178665","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी से लौट रही पिकअप पलटी, पांच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी से लौट रही पिकअप पलटी, पांच जख्मी
विज्ञापन
गोल्हौरा क्षेत्र के महुआ खुर्द में पिकअप पलटी तो मदद को पहुंच गए ग्रामीण।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-01
मंडी से लौट रही पिकअप पलटी, पांच जख्मी
एक मेडिकल कालेज रेफर और अन्य चार जिला अस्पताल में भर्ती
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के महुआ खुर्द गांव के पास हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/गोल्हौरा। बांसी मंडी से सब्जी लेकर जा रही पिकअप गोल्हौरा थाना क्षेत्र के महुआ खुर्द गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार पांच लोग जख्मी हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने एक युवक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है जबकि चार अन्य का इलाज चल रहा है।
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के जीवपुर गांव निवासी अनिल (28) अपनी पिकअप लेकर शनिवार सुबह बांसी मंडी में गए थे। उनके पड़ोस गांव निवासी डडवार लाल निवासी श्रवन (17), अशोक कुमार मौर्य (25), प्रदीप कुमार (13) और फैसल (15) भी पिकअप में सवार होकर सब्जी लाने के लिए गए थे। बताया जा रहा है बांसी से लौटते समय वह इटवा-बांसी मार्ग पर स्थित महुआ खुर्द गांव के पास पहुंचे ही थे कि पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होता देख मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए और घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां श्रवन की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। अन्य चार का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
डॉक्टरों के मुताबिक इलाज के बाद स्थिति में सुधार है। एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम मौके पर गई थी। वाहन में सब्जी लदी हुई थी, उसे भिजवा दिया गया है।