फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rivers caught speed, culverts broken, roads closed

Siddharthnagar News: नदियों ने पकड़ी रफ्तार, पुलिया टूटी-रास्ते बंद

Sat, 01 Jul 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 01 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rivers caught speed, culverts broken, roads closed
खेसरहा क्षेत्र के बेलहरी गांव पर टूटी पुलिया के बगल में बनाई गई सड़क बारिश के वजह से टूट गई। दर
सिद्धार्थनगर। नेपाल व जिले में लगातार बारिश से राप्ती, बूढ़ी राप्ती, कूड़ा, घोघी व बाणगंगा नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे आसपास के लोग बाढ़ की आशंका से सहमे हुए हैं। वहीं, शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद ग्राम में पुलिया बह जाने से आवागमन बाधित है, भुतहवा-करौता मार्ग पर बने ठोकर पर भी खतरा मंडराने लगा है। साथ ही खेसरहा क्षेत्र में बनौली गांव के पास नाले में क्षतिग्रस्त पुलिया के बगल में बनी सड़क बारिश के पानी की वजह से टूट गई है।
विज्ञापन


लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। दोआब के क्षेत्र जोगिया, उसका, शोहरतगढ़, बांसी, लोटन, डुमरियागंज, इटवा क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। बारिश के पानी से शोहरतगढ़ क्षेत्र में खैरी शीतल प्रसाद गांव के पन्नापुर व तालकुंडा ग्राम के तमकुहवा टोले के बीच बनी पुलिया शनिवार को बह गई। जिससे लोगों को आवागमन में समस्या हो रही है। ग्रामीण अशोक पासवान, कोदई साहनी, राजेंद्र, हरीश के मुताबिक तमकुहवा टोले में जाने के लिए पहले से ही कोई रास्ता नहीं था, अब इस पुलिया के बह जाने से टोले वासियों के लिए घर से निकल पाना मुश्किल होगा। इसके अलावा भुतहवा-करौता मार्ग पर खैरी शीतल प्रसाद ग्रामपंचायत के टीकर व करौता टोले के बीच घोरही नदी पर बने पुल के पूर्वी छोर पर पिछले वर्ष सड़क को कटने से बचाने के लिए बने ठोकर पर मिट्टी सरकने से मार्ग के कटने का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों के मुताबिक लगभग एक सप्ताह से वहां गैप बन गया था। कई बार पीडब्ल्यूडी व सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा भी गया लेकिन कोई भी मरम्मत कार्य नहीं किया गया। ग्रामीणों की सूचना पर विधायक विनय वर्मा ने डीएम संजीव रंजन को इसकी जानकारी देते हुए मरम्मत व बचाव कार्य करने को कहा। डीएम के निर्देश पर एसडीएम प्रदीप कुमार यादव, नायब तहसीलदार गौरव कुमार व बढ़नी बीडीओ धनंजय सिंह ने मौके पर निरीक्षण किया। शोहरतगढ़ एसडीएम प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि मौके पर गया था। वहां ग्राम प्रधान से नाव की व्यवस्था करने और पुल के पास सड़क बचाने के लिए पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया।
विज्ञापन


पुलिया बही, आवागमन बंद
सिद्धार्थनगर। बारिश से खेसरहा क्षेत्र के बनौली में नाले के टूटी पुलिया के बगल बनी सड़क के टूटने से गांव के लोगों को ब्लाक सहित अन्य स्थानों तक जाने के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। बनौली गांव के पास पीडब्ल्यूडी मार्ग पर गांव के नाले पर बनी पुलिया एक वर्ष पहले अधिक बारिश के वजह से ध्वस्त हो गई थी। बाद में पीडब्ल्यूडी ने टूटी पुलिया के बगल में एक वैकल्पिक रास्ता बनाया था। इससे क्षेत्रीय लोगों को ब्लाक मुख्यालय से लेकर संतकबीरनगर जिले तक का सफर आसान हो गया था। दो दिन से हो रही बरसात से नाले में बनी सड़क टूटकर बह गई। जिला पंचायत सदस्य अनीता द्विवेदी, विकास त्रिपाठी, रविशंकर त्रिपाठी ने विभाग से पुलिया निर्माण कराने की मांग किया है। पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता वीके राय का कहना है कि मामला संज्ञान में है। पुलिया निर्माण के स्वीकृति के लिए शासन को भेजी गई है। स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन












नदियों का जलस्तर (मीटर में)
नदी खतरे का स्तर शुक्रवार शनिवार
राप्ती 84.900 80.530 80.710
बूढ़ी राप्ती 85.650 80.010 80.040
कूड़ा 83.520 76.240 76.820
घोघी 87.000 83.00 83.20
बाणगंगा 93.420 93.10 93.30

नेपाल एवं जिले में लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, अभी नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं, बाढ़ आपदा की स्थिति से निपटने के लिए विभाग ने पूरी तैयारी की है।
- आरके सिंह, अधिशासी अभियंता, सिंचाई निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed