{"_id":"6918bc29016cb4876004021c","slug":"rice-procurement-scam-property-of-four-accused-including-pcf-manager-to-be-seized-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1039-1135981-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद घोटाला : पीसीएफ प्रबंधक समेत चार आरोपियों की जब्त होगी संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद घोटाला : पीसीएफ प्रबंधक समेत चार आरोपियों की जब्त होगी संपत्ति
विज्ञापन
- एसआईटी ने कोर्ट से जारी कराया नोटिस, 16 करोड़ से अधिक के घोटाले में अब चलेगी बड़ी कानूनी कैंची
- मुख्य आरोपी तत्कालीन पीसीएफ प्रबंधक और एक क्रय केंद्र प्रभारी समेत चार को देना होगा अर्जित संपत्ति का ब्योरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में हुए 16 करोड़ रुपये से अधिक के धान खरीद घोटाले में पीसीएफ के तत्कालीन प्रबंधक अमित चौधरी, परिवहन ठेकेदार प्रियंका त्रिपाठी, उनके पति राकेश दत्त त्रिपाठी व क्रय केंद्र प्रभारी मयंक मणि की 10 करोड़ की सपत्ति जब्त की जाएगी। कोर्ट से इसके लिए नोटिस जारी किया गया है। आरोपियों को पिछले दिनों में अर्जित भूमि, भवन और वाहन समेत अन्य संपत्तियों का ब्योरा देना होगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
जिले में वर्ष 2023- 24 में धान खरीद में 16 करोड़ रुपये से अधिक की घोटाले की बात सामने आई थी। इस घोटाले में पहले 37 क्रय केंद्र प्रभारियों के नाम सामने आए थे, जिन पर सरकारी धन के दुरुपयोग, फर्जी खरीद दिखाने और भुगतान में बड़े पैमाने पर हेरफेर के आरोप लगे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी बस्ती की ओर से जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी की जांच की जद में तकरीबन पांच हजार किसानों के नाम सामने आए थे जिनसे धान खरीद रिकॉर्ड में दिखाई गई थी। इनमें ऐसे किसान भी शामिल थे जिनके नाम से जमीन ही नहीं थी। यह भी पता चला कि कुछ किसानों के नाम पर कई बार धान बेचा गया। धान खरीद हवा में हुई और कागजों में ढुलाई तक का कार्य दिखाया गया था।
इस मामले में भगोड़ा घोषित करने के साथ ही जांच टीम ने परिवहन ठेकेदार सहित क्रय केंद्र प्रभारियों को जेल भिजवाया। अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। एसआईटी प्रभारी सीओ सुजीत राय के मुताबिक मुख्य आरोपी पीसीएफ के तत्कालीन प्रबंधक अमित चौधरी, परिवहन ठेकेदार प्रियंका त्रिपाठी व उनके पति राकेश दत्त त्रिपाठी और क्रय केंद्र प्रभारी मयंक मणि की ओर से सरकारी खाते से बड़ी रकम निकाले जाने की बात सामने आई है। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। अब 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करने के लिए न्यायालय की ओर से नोटिस जारी कराया गया है। इसमें हाल में खरीदी गई जमीन, मकान, वाहन आदि की जांच होगी। जांच में घोटाले की रकम से अर्जित करने की पुष्टि होने पर संपत्ति जब्त की जाएगी।
विज्ञापन
00
ईओडब्ल्यू से भी जांच कराने की हो चुकी है सिफारिशसंवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में 2023-24 में धान खरीद में 16 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला उजागर हुआ था। इस मामले में पीसीएफ क्षेत्रीय प्रबंधक ने जिला प्रबंधक अमित चौधरी व एक अन्य पर घोटाला के मामले में केस दर्ज करवाया था। जांच का दायरा बढ़ा और इसमें 37 क्रय केंद्र प्रभारी जांच की जद में आ गए। इसमें एसआईटी की टीम ने जांच शुरू की।
बैंक खातों से लेन-देन में बड़ी अनियमितता और गलत लोगों को भुगतान करने के सबूत जांच टीम के हाथ लगे। भुगतान करने वाले किसानों तक जांच की आंच पहुंच गई। फिलहाल, मामले की जांच एसआईटी कर रही है। उधर, जिलाधिकारी इस घोटाले को गंभीरता से लेते हुए आर्थिक अपराध शाखा से जांच के लिए शासन को पत्र लिख चुक हैं। इसमें धान खरीद घोटाले में डुमरियागंज में एक फर्जी क्रय केंद्र बनाकर धान हड़पने को मुख्य बिंदु बनाते हुए जांच कराने की बात कही गई है। शासन स्तर पर मामला पहुंचने के बाद अनु सचिव मनोज कुमार पांडेय ने इसका संज्ञान लिया और आर्थिक अपराध शाखा से जांच के लिए डीजीपी को पत्र भेजकर समय से जांच के लिए कहा है।
-- -- -
बोले जिम्मेदार
धान खरीद घोटाले के मामले की जांच चल रही है। इसमें 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त किए जाने को लेकर न्यायालय की ओर से नोटिस जारी कराया गया है। सही जवाब नहीं मिलने पर जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इसमें हाल में खरीदी गई जमीन, मकान, वाहन आदि की जांच होगी।
- सुजीत राय, क्षेत्राधिकारी बांसी, एसआईटी प्रभारी
-- --
फर्जी दस्तावेज से निकाली गई रकम
अब तक हुई जांच में फर्जी दस्तावेज के माध्यम से प्रियंका त्रिपाठी के नाम पर छह करोड़ 41 लाख, राकेश त्रिपाठी के नाम पर 83 लाख 53,646 रुपये, मयंक मणि के नाम पर 86 लाख 96,125 रुपये निकाले जाने की बात सामने आई है। वहीं, मयंक मणि की पत्नी के नाम पर 18 लाख 57 हजार रुपये फर्जी दस्तावेज के सहारे निकाले गए। मुख्य आरोपी पीएससी के तत्कालीन प्रबंधक अमित चौधरी के द्वारा बड़ी रकम की हेराफेरी की गई है।