फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Republic Day will be celebrated in a traditional and simple manner: DM

परंपरागत एवं सादगीपूर्ण ढंग से मनेगा गणतंत्र दिवस : डीएम

Wed, 22 Jan 2025 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Republic Day will be celebrated in a traditional and simple manner: DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस को लेकर बैठक हुई। डीएम ने कहा कि जिले भर में गणतंत्र दिवस परंपरागत एवं सादगीपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। सुबह साढ़े आठ बजे से सभी सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों के कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगे। सुबह 10 बजे समस्त शैक्षिक संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए, जिसमें राष्ट्रगान, सामूहिक गान सम्मिलित हो। विद्यार्थियों को संक्षेप में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास एवं देशभक्तों के प्रेरक प्रसंग बताए जाएं। इसके संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी होंगे। सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस लाइंस में परेड होगी। दोपहर 2.30 बजे एनसीसी स्काउटों एवं गाइड तथा पीआरडी व होमगार्ड के जवानों का सम्मिलित रूट मार्च किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला कमांडेंट होमगार्ड होंगे। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों की पत्नी को को आमंत्रित कर उनको सम्मानित किया जाएगा। डीएम ने कहा कि नगर क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्ति की साफ-सफाई कराएं। एक दिन पूर्व सभी सरकारी भवनों में साफ-सफाई, सजावट एवं लाइटिंग आदि कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed