फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Report filed against SP state secretary for getting job on fake certificate

Siddharthnagar News: फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने के आरोप में सपा प्रदेश सचिव पर रिपोर्ट

Thu, 26 Mar 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 26 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Report filed against SP state secretary for getting job on fake certificate
शाहपुर। फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी प्राप्त करने के आरोप में डुमरियागंज पुलिस ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामफेर यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष लवकुश ओझा की ओर से पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती को दिए शिकायती पत्र दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सेखुई गोवर्धन गांव निवासी सपा नेता रामफेर यादव ने कथित रूप से वर्ष 2011 में जनपद प्रतापगढ़ से जारी फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र के आधार पर ग्राम विकास अधिकारी के पद पर नियुक्ति प्राप्त की थी। उक्त प्रमाण पत्र में उनका पता ग्राम सरियापुर, पोस्ट नौबस्ता, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़ दर्शाया गया था, जबकि सेवा अभिलेखों में उनका पता ग्राम खेखुई गोवर्धन, सिद्धार्थनगर अंकित है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि यह विकलांग प्रमाण पत्र एक विशेष शिविर में जारी किया गया था, जो तत्कालीन मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था। ऐसे शिविरों से जारी प्रमाण पत्रों की वैधता पर पहले से ही सवाल उठते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय स्तर पर संदेह होने पर मामले की जांच कराई गई। संबंधित को कई बार मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए गए, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए।
तत्कालीन जिला विकास अधिकारी एवं जांच अधिकारी सुदामा प्रसाद द्वारा 24 अक्टूबर 2017 को उनकी सेवा समाप्त कर दी गई थी। इसके बावजूद अब तक न तो उनके विरुद्ध कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया और न ही सरकारी धन की रिकवरी की गई जबकि जांच रिपोर्ट में प्रमाण पत्र को स्पष्ट रूप से फर्जी बताया गया था।

अब जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में ब्लाॅक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष लवकुश ओझा की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए डुमरियागंज पुलिस ने रामफेर यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 467, 468 व 471 के तहत प्राथमिक दर्ज कर ली है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed