फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Remains of banned animal found under culvert, case registered

Siddharthnagar News: पुलिया के नीचे मिले प्रतिबंधित पशु के अवशेष, केस दर्जं

Sat, 18 Jan 2025 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Remains of banned animal found under culvert, case registered
गोवंशीय पशु का अवशेष मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। कोतवाली क्षेत्र के डुमरियागंज मार्ग पर शनिवार को परसिया गांव के पास स्थित नहर में पशु का कटा सिर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस व राजस्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक राम कृपाल शुक्ल ने उसे कब्जे में लेते हुए उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इस मामले में अज्ञात पर केस दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एएसपी की निगरानी में कोतवाली के अलावा तीन टीमें को जांच के लिए लगाया गया है।
क्षेत्र के डुमरियागंज मार्ग पर शनिवार को परसिया गांव के पास स्थित नहर में एक पशु का कटा सिर पड़ा देखा गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। प्रतिबंधित पशु के वध की सूचना के बाद बांसी कोतवाल मौके पर पहुंच गए। उसे कब्जे में लेकर दफन करवाया। वहीं, एएसपी सिद्धार्थ, एसडीएम शशांक शेखर राय, सीओ मयंक द्विवेदी ने मौके का निरीक्षण किया। प्रशासन व पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने कहा कि घटना का खुलासा करने और अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम कृपाल शुक्ल ने कहा कि अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धारा में केस पंजीकृत करके जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों ने घटना कहीं और की है, और पुलिस को गुमराह करने के लिए सिर यहां फेंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed