फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Relief from storm and rain, trees fell at many places, houses also damaged

Siddharthnagar News: आंधी-बारिश से राहत, कई जगह पेड़ गिरे, मकान भी क्षतिग्रस्त

Fri, 05 Jun 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 05 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Relief from storm and rain, trees fell at many places, houses also damaged
सिद्धार्थनगर/घोसियारी। भीषण गर्मी के बीच बृहस्पतिवार दोपहर बाद बांसी तहसील क्षेत्र के कई इलाकों में बारिश के साथ तेज आंधी चली। मौसम के अचानक बदले मिजाज से पारा गिर गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन कई स्थानों पर पेड़ गिरने और मकानों के क्षतिग्रस्त होने से नुकसान भी हुआ। खेसरहा थाना क्षेत्र के बसखोरिया गांव के पास राजाराम कन्नौजिया के घर के किनारे स्थित पुराना आम का पेड़ तेज आंधी में गिर गया। इसकी चपेट में आने से आसपास के तीन अन्य आम के पेड़ भी प्रभावित हुए। एक पेड़ की शाखाएं टूट गईं जबकि दो अन्य पेड़ झुक गए। गिरी हुई शाखाओं से राजाराम के फूस के किचन और बरामदे का छप्पर भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, घोसियारी बाजार के पूरब कटघरवा के पास धमौरा निवासी ओमकार मिश्र की दुकान के बरामदे पर आम का पेड़ गिर गया। इससे बरामदे पर लगी सीमेंट शीट में दरार आ गई। राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

तेज आंधी से उजड़ा आशियाना : खेसरहा थाना क्षेत्र के बरैनिया गांव में भी तेज आंधी ने एक परिवार की मुश्किलें बढ़ा दीं। गांव निवासी राम प्रसाद के मकान की सीमेंट शीट उड़ जाने से घर में रखा सामान खराब हो गया। परिवार पहले से ही दो माह पूर्व 13 वर्षीय पुत्र की मौत के सदमे से उबरने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में मकान की क्षति ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। हल्का लेखपाल प्रशांत ने बताया कि नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और पात्रता के अनुसार पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed