फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Reached tho police station with the dead body

पुलिस नहीं आई तो परिजन युवक का शव लेकर थाने पहुंचे

Mon, 13 Jul 2020 05:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Reached tho police station with the dead body
नहीं आई पुलिस तो शव लेकर पहुंचे थाने
विज्ञापन

गेट पर शव रखा देखकर हरकत में आई पुलिस
आनन-फानन केस दर्ज कर पीएम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बिस्कोहर। सड़क हादसे का शिकार हुए युवक के मौत की सूचना देने के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची। मजबूूर होकर परिजन खुद ही शव लेकर त्रिलोकपुर थाने के गेट पर रखकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आनन-फानन में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

फूलपुर गांव निवासी अमित चौरसिया (25) आठ जुलाई केे बाइक से बौडिहवा जाने के लिए निकला था। इस दौरान कोई परिचित मिल गया तो बाइक सड़क किनारे खड़ी कर बात करने लगा। इस दौरान एक बाइक सवार उसे टक्कर मार दी। चालक बाइक छोड़कर भाग गया था। गंभीर रूप से घायल अमित को सीएचसी इटवा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल में उपचार के बाद उसे बस्ती रेफर कर दिया था। हालत में सुधार नहीं होने पर रविवार को उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया था। रकम का इंतजाम करने करने के लिए परिजन अमित को लेकर घर आ गए। सोमवार सुबह उसे लेकर निजी वाहन से लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गईं। परिजन शव लेकर लौट आए और सुबह छह बजे पुलिस को सूचना दी। पांच घंटे बाद भी जब पुलिस नहीं पहुंची तो परिजन खुद शव ले जाकर थाने के गेट के सामने रख दिया। प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र ने बताया कि मां कुसुम देवी की तहरीर पर बाइक चालक रिंकू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक अमित की पांच माह की गर्भवती पत्नी इंद्रावती का रो रोकर बुरा हाल है, गांववालों ने बताया कि तीन वर्ष पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed