{"_id":"5d9233298ebc3e93d47d6f2e","slug":"rasan-siddharthnagar-news-gkp323753715","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम लेकर भी राशन नहीं देता है कोटेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकम लेकर भी राशन नहीं देता है कोटेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- थरौली और रोआपार के ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लॉक के थरौली और रोआपार गांव के लोगों ने स्थानीय कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सोमवार को डीएम को शिकायती पत्र देकर जांचकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर हीलाहवाली का आरोप लगाया है।
थरौली गांव की प्रधान अनारमती, कबूतरी, सरोज वर्मा, शिवशंकर, मंजू देवी, मीना, नीतू, गीता, शकुंतला, गौरीशंकर, विनोद वर्मा, सुशीला आदि ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में स्थानीय कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि हम लोगों को दो माह से मशीन पर अंगूठा लगवाकर और पैसा जमा करवाकर एक पर्ची देकर कहता है कि राशन लेने के लिए दूसरे दिन आना। दूसरे दिन जाने पर वह घर पर नहीं मिलता है और वह राशन नहीं देता है। आरोप लगाया है कि विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने डीएम से मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की है। इस क्रम में रोआपार के ग्रामीण दुर्गावती, सुभावती, गुड़िया, उर्मिला, उषा, प्रमिला, पुष्पा, सावित्री, सोनी, सुनीता, आरती ने आरोप लगाया कि कोटेदार ने रुपये ले लिए और पर्ची दी। लेकिन राशन नहीं दे रहा है। यह कहानी पिछले तीन महीनों से जारी है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टे अधिकारियों ने मामले को मैनेज कर लिया। कोटेदार राकेश कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसका नंबर नहीं मिला। डीएसओ बृजेश मिश्रा ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस की देखरेख में राशन बंटवाया जा रहा है। कोटेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।