फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   rapti

राप्ती नदी में न गिराया जाए गंदा पानी

Mon, 16 Aug 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
rapti
एसडीएम जग प्रवेश को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता। विज्ञप्ति - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
राप्ती नदी के पुल के पास भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी की अगुवाई में बांसी में राप्ती नदी पुल के निकट धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि बांसी के राप्ती नदी में लोग स्नान करके पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। उसके बावजूद भी रानी मोहभक्त राजे लक्ष्मी स्नान घाट के उसी स्थान पर नगर पालिका परिषद नाले के द्वारा गंदा पानी गिरा रही है। पानी उसी स्थान पर गिर रहा है, जहां लोग स्नान करते हैं। इस गंदे नाले के पानी को तत्काल नदी स्नान घाट से बंद कराया जाए।
विज्ञापन

प्रतापनगर वार्ड में जल निकासी की समस्या है, जिसे ठीक कराया जाए। गोशाला होने के बावजूद पशु खेतों को चर रहे हैं। इनसे निजात दिलाई जाए। एसडीएम जगप्रवेश और सीओ बांसी ने जल्द समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया। धरने में राष्ट्रीय महासचिव कपिलदेव राय, अनीस खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed