फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rapti neighborhoods polluted by the poison

पडो़स के जहर से प्रदूषित हो रही राप्ती

Sun, 05 Jun 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 05 Jun 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Rapti neighborhoods polluted by the poison
river - फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर। वैसे जिले में कोई बड़ा उद्योग या कारखाना नहीं है, फिर भी यहां से गुजरने वाली नदियां लगातार प्रदूषण की भेंट चढ़ती जा रही है। कारण सिर्फ आबादी क्षेत्र से निकलने वाली गंदगी और नाले नहीं है। नदियों में यह जहर पड़ोसी जिलों से खूब आ रहा है।
विज्ञापन

बलरामपुर की शुगर मिल का पानी जहां राप्ती को प्रदूषित कर रहा है, वहीं नेपाल के भैरहवां और बुटवल की फैक्टियां कूड़ा का जल पारिस्थितिकी तंत्र बिगाड़ रही है। बेतहाशा दूषित जल गिरने से नदियों के पानी का रंग ही बदल चुका है। आलम यह है कि कभी जीवन देने वाली यह नदियां अब बीमारियों का सबब बन रही है।
विज्ञापन

जिले में करीब 170 किलो मीटर के दायरे में प्रवाहित राप्ती नदी का उद्गम क्षेत्र नेपाल में है। बहराइच के रास्ते वह भारत में प्रवेश करती है। वहां से बलरामपुर होते हुए डुमरियागंज के पास जिले में दाखिल होती है। नदी में सबसे ज्यादा प्रदूषण यहीं से मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलरामपुर और तुलसीपुर में स्थापित चीनी मिलों का पानी राप्ती में गिरता है, जो नदी के प्रदूषण में सबसे ज्यादा जिम्मेदार माना जा रहा है। इसके अलावा आबादी क्षेत्र से निकलने वाले नाले भी राप्ती में आकर ही मिल रहे हैं।
बेतहाशा प्रदूषण के चलते नदी का पारिस्थितिकीय तंत्र ध्वस्त हो चुका है। कुछ ऐसा ही हाल कूड़ा नदी का भी है। नेपाल से निकली यह नदी भैरहवां, बुटवल के पास स्थापित कारखानों से निकलने वाले केमिकल मिश्रित पानी से प्रदूषित हो रही है।

जल शोधन के पर्याप्त इंतजाम के बगैर फैक्ट्रियों का पानी नदी में उड़ेले जाने से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। यही कारण है कि कभी सूंस, डाल्फिन के केंद्र के रूप में पहचाने वाली इन नदियों में अब सामान्य मछलियों की संख्या भी घटती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed