फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   rape victim girl reached house

Siddharthnagar News: इलाज के बाद घर पहुंची दुष्कर्म पीड़िता मासूम

Fri, 07 Jun 2024 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
rape victim girl reached house
- 4 जून की रात छह साल की बालिका को खेलाने के बहाने कमरे में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। चार जून की रात छह साल की मासूम बालिका से पड़ोस के एक युवक ने दुष्कर्म किया। इससे वह गंभीर हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां करीब 20 घंटे भर्ती रहने के बाद उसे उसकी मां के साथ घर भेज दिया गया। वहीं, आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पीड़ित की मां ने बताया कि वह बेटी को गोद में बैठा कर पुलिस की गाड़ी से जिला अस्पताल गई थी। इस दौरान उसका पूरा कपड़ा खून से भीग गया था। बेटी के शरीर से काफी खून बह गया था। रात में डॉक्टरों ने बेटी का इलाज शुरू किया। इसके बाद पूरा दिन भर्ती कर उसके स्वास्थ्य पर नजर रखी। बुधवार की देर शाम उसे और उसकी बेटी को दवा देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोर्ट में बयान के साथ ही अस्पताल में चेकअप के लिए बुलाया गया। इस संबंध में डुमरियागंज इंस्पेक्टर मुकेश राय ने बताया कि घटना के तीन घंटे बाद ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, पीड़िता को हर संभव मदद देने के साथ ही मोहल्ले में अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed