फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   rape in bansi

नाबालिग घरेलू सहायिका से महीनों किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात 18-00-42

Tue, 11 Aug 2020 06:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
rape in bansi
नाबालिग नौकरानी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

महीनों से कर रहा था दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात
तहरीर पर केस दर्ज करके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी (सिद्धार्थनगर)। घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली किशोरी को एक गृहस्वामी ने कई बार दुष्कर्म का शिकार बनाया। गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात करा दिया। परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस में सूचना दी। पुलिस ने आरोपित गृहस्वामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की नाबालिग बेटी गांव के ही एक व्यक्ति के यहां घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। किशोरी के पिता के अनुसार जिस व्यक्ति के यहां बेटी काम करने जाती थी उसने डरा धमका कर कई माह तक दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देता था यही कारण है कि किशोरी चुपचाप जुल्म सहती रही। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। भेद खुलने और पकड़े जाने के भय से आरोपित ने किशोरी का गर्भपात करवा दिया। बेटी की तबीयत खराब होने पर परिवारवालों को घटना की जानकारी हुई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी गृहस्वामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल बांसी शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपित शमशेर के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed