फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rani elected district president of aasha sangini

रानी जिलाध्यक्ष और रिंकी जिला मंत्री निर्वाचित

Sun, 18 Oct 2020 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Rani elected district president of aasha sangini
आंबेडकर सभागार में आशा, संगिनी कार्यकर्ता वेलफेयर एसोसिएशन की नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारी - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
रानी जिलाध्यक्ष और रिंकी जिला मंत्री निर्वाचित
विज्ञापन

आशा, संगिनी स्वास्थ्य कार्यकर्ता वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव
संगठन मजबूती के लिए जनपद में चलेगा वृहद जनसंपर्क अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आशा, संगिनी स्वास्थ्य कार्यकर्ता वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित सम्मेलन में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मत से रानी सिंह को जिलाध्यक्ष और रिंकी वर्मा को जिलामंत्री चुना गया। अन्य पदाधिकारियों का चुनाव भी निर्विरोध हुआ।

विकास भवन के आंबेडकर सभागार में रविवार को आशा, संगिनी स्वास्थ्य कार्यकर्ता वेलफेयर एसोसिएशन के अधिवेशन में जनपदीय कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। सभी पदों पर सर्वसम्मत से पदाधिकारियों का चयन किया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह संरक्षक, सुशीला जायसवाल सह संरक्षक, रानी सिंह जिलाध्यक्ष, कार्यवाहक अध्यक्ष पुष्पा सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलम यादव, उपाध्यक्ष नीलम सिंह और अकाली देवी, रिंकी वर्मा जिला मंत्री, राजश्री संयुक्त मंत्री, मिथिलेश त्रिपाठी और छाया त्रिपाठी संगठन मंत्री, शशिप्रभा गिरि कोषाध्यक्ष, आशा मिश्रा संप्रेक्षक, नीलम सह संप्रेक्षक चुनी गईं। बाद में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अंत में जिलाध्यक्ष रानी सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जिले में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिकाधिक आशा एवं संगिनी बहनों को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव समेत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, नंद किशोर भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed