{"_id":"61b2400404ba660ebd41ebc9","slug":"ram-vivaha-shobhayatra-organised-siddharthnagar-news-gkp4193167131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास के साथ निकली राम विवाह की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास के साथ निकली राम विवाह की शोभायात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंडबाजे के साथ निकली राम विवाह की शोभायात्रा
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर )। श्रीराम जानकी मंदिर से बुधवार शाम बड़े ही हर्षोल्लास व बैंड-बाजे के साथ श्रीराम व लक्ष्मण के विवाह की शोभायात्रा नगर पंचायत प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता व समाज सेवी अभय सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल बराती नाचते गाते हुए जय श्रीराम का जयघोष करते हुए भारी संख्या में नगर वासी शामिल हुए। शोभायात्रा यात्रा के दौरान शोहरतगढ़ पुलिस नगर में मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रही।
शोभायात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से निकलकर गड़ाकुल, गोलघर, भारतमाता चौक होते हुए जगदीश वर्मा के आवास पर पहुंचा। जहां परंपरानुसार श्रीराम की आरती उतार तिलक लगाकर कलेवा खिलाया गया। सभी बरातियों का स्वागत कर जलपान कराया। बरात यहां से निकल कर पुन: श्रीराम जानकी मंदिर पहुंची जहां पुजारी सत्य प्रकाश शुक्ल ने प्रभु श्रीराम का सांकेतिक रूप से माता सीता के साथ विवाह संपन्न कराया। इस दौरान थानाध्यक्ष बृजेश सिंह, यशवंत राव, अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार, रामदेव कसौधन, रामसेवक गुप्ता, अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता दिवाकर विक्रम सिंह, बसपा नेता राधारमण त्रिपाठी, फूलचंद गुप्ता, किशोरी लाल गुप्ता, सतीश मित्तल, पंकज श्रीवास्तव, टिंकू वर्मा, राधेश्याम वर्मा, हरि प्रसाद वर्मा, धर्मेंद्र कुमार सोनी, सोनू निगम आदि मौजूद रहे।