फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ram pradhan protest related news

Siddharthnagar News: प्रधानों ने तीसरे दिन भी दिया धरना

Wed, 11 Jan 2023 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
ram pradhan protest related news
शोहरतगढ़ ब्लाक पर अपनी मांगों को लेकर तीसरे दिन प्रदर्शन करते ग्राम प्राधन। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
प्रधानों ने तीसरे दिन भी दिया धरना
विज्ञापन

जिले के सभी 14 ब्लॉकों पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे प्रधान
कड़ाके की ठंड में भी धरना पर डटे रहे प्रधान, अलाव जलने से मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के ग्राम प्रधानों ने बुधवार को तीसरे दिन भी ब्लॉकों में धरना दिया। प्रधानों ने मनरेगा में श्रमिकों की मोबाइल फोन से हाजिरी लगाने पर विरोध जताया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर अमल नहीं होगा, तब आंदोलन जारी रहेगा।
कड़ाके की ठंड में 14 ब्लॉकों के ग्राम प्रधान धरना पर बैठे रहे। धरना स्थल पर अलाव का इंतजाम किया गया ताकि किसी को ठंड से तकलीफ न बढ़े।
बर्डपुर प्रतिनिधि के अनुसार राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संघ के आह्वान पर बुधवार को ब्लॉक कार्यालय पर प्रधानों ने अनिश्चितकालीन धरना दे हे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष तकिब रिजवी ने कहा कि मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण कार्य में मोबाइल मॉनिटरिंग को बंद करना चाहिए क्योंकि नेपाल सीमा पर नेटवर्क खराब होने के कारण कई गांवों के लोगों को राशन वितरण में अंगुठा लगाने के लिए दूर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्रा ने कहा कि संघ अपने 14 सूत्री मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष वजहुल कमर, वैतुल्लाह चौधरी, भवानी शंकर, मोहम्मद सईद, सईद, संतोष चौधरी, प्रभात चौधरी, लालजी जायसवाल, रमेश चंद्र, ओमप्रकाश लोधी, विजय चौरसिया, निसार अहमद, अरुण जायसवाल, श्रीपति, अनिल तिवारी, संतोष पांडेय, लालू प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक अध्यक्ष जफर आलम के नेतृत्व में विकास कार्यों को बहिष्कार कर धरना देते हुए प्रधानों ने धरना दिया। इस दौरान अब्दुल अजीज, ओमप्रकाश यादव, अजय मिश्रा, इबरार अली, राजेंद्र पाल, रामकुमार, सुनील कुमार, मौजूद रहे। खेसरहा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक कार्यालय गेट पर प्रधानों ने धरना दिया।

ब्लॉक अध्यक्ष तुफैल अहमद क नेतृत्व में धरना देने वालों में प्रधान प्रतिनिधि शिवेंद्र धर द्विवेदी, सुरेंद्र पांडेय, आशुतोष पांडेय, घनश्याम लोधी, अनिल कुमार, मोहम्मद इद्रीश, अंकित पांडेय मौजूद रहे। बढ़नी, भनवापुर, डुमरियागंज एवं उसका सहित अन्य ब्लॉकों मे भी प्रधानों का धरना जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed